सिद्धार्थनगर, संवाददाता। केन्द्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 14 जून से 16 जून 2026 तक समस्त विकास खण्डों में जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जा रहा है, जिसके क्रम में पूर्व विधायक इटवा डॉ0 सतीश द्विवेदी एवं जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा विकास खण्ड खुनियांव में जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेला का फीता काटकर उद्घाटन किया एवं स्टॉल का अवलोकन किया।
पूर्व विधायक इटवा डॉ0 सतीश द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वास दिलाया कि सरकार आपके साथ है। 12 साल विकास के विश्वास को जन कल्याण के का नारा प्रधानमंत्री ने दिया है। 14 जून से 16 जून तक समस्त विकास खंडों में जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जा रहा है। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पूरे देश में जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देने हेतु जन कल्याण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। जब से योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं तब से सरकार के कार्यकाल पूर्ण होने पर मंत्रीगण अधिकारी जनता के बीच जाकर योजनाओं के बारे में जानकारी देते हैं।
उन्होंने कहा कि यहां पर सभी विभागों का स्टाल लगा है जिनको किसी भी योजना का लाभ नहीं मिल रहा है वह स्टॉल पर जाकर अपना नाम दर्ज कराए। पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। 3 करोड नए प्रधानमंत्री आवास दिए जाने हेतु सर्वे किया जा रहा है। सौभाग्य योजना अंतर्गत समस्त ग्रामों में विद्युतीकरण कराया गया है आयुष्मान योजना से 5 लाख तक निशुल्क इलाज की सुविधा दी जा रही है। पात्र किसानों को ₹6000 सम्मान निधि के रूप में प्रतिवर्ष दिया जा रहा है। हर घर जल योजना के अंतर्गत हर घर को नल सिफानी उपलब्ध कराने का कार्य किया जा रहा है।
पूर्व विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना अंतर्गत गरीब की बेटी का विवाह कराया जा रहा है। 16 से 18 घंटे तक गांव में बिजली की आपूर्ति की जा रही है। आप सभी लोग स्टॉल का अवलोकन कर बढ़-चढ़कर योजनाओं का लाभ उठाएं।
जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन ने केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर उपस्थित जनप्रतिनिधि एवं सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि विकासखंड पर 3 दिन से यह शिविर लगाया गया है। भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है। आप लोग स्टॉल का अवलोकन अवश्य करें। आयुष्मान भारत योजना किसान सम्मन निधि फार्मर रजिस्ट्री पेंशन एवं अन्य योजनाओं का लाभ चिन्ह पात्र लाभार्थियों को नहीं मिल रहा है में अपना पंजीकरण करा कर लाभ प्राप्त करें। आज महिलाएं स्वयं सहायता समूह के माध्यम से अपना रोजगार कर रही हैं। सभी लोग एक पेड़ मां के नाम अवश्य लगाये।
इस अवसर पर विभिन्न विभागों के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र दिया गया। गर्भवती महिलाओं की गोद भराई एवं अन्नप्राशन कराया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक इटवा डॉक्टर सतीश द्विवेदी, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जी एन द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा, खंड विकास अधिकारी खुनियांव एवं अन्य अधिकारी, लाभार्थी आदि उपस्थित थे।