प्रोसेस्ड फ्रूट्स एवं वेजिटेबल प्रोडक्ट्स पर विशेष अभियान के अंतर्गत छापेमारी कर विभिन्न प्रतिष्ठानों से लिए गए 07 नमूने
सिद्धार्थ नगर, संवाददाता। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, एवं जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर के आदेश के दृष्टिगत प्रोसेस्ड फ्रूट्स एवं वेजिटेबल प्रोडक्ट्स की गुणवत्ता की जांच के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत जनपद में सहायक आयुक्त (खाद्य) सस के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के सचल दल के द्वारा छापामार कार्यवाही कर अटलनगर, इटवा बाजार से 01 मिक्स्ड पिकल एवं 01 ग्रीन चिली पिकल (नीलोंस ब्रांड) का नमूना, इटवा बिस्कोहर रोड से 01 मिक्स्ड फ्रूट जैम (टेस्टों ब्रांड), 01 मिक्स्ड फ्रूट जैम (9am ब्रांड), 01टमॅटो कैचअप (9am ब्रांड), 01 मिक्स्ड पिकल का नमूना तथा साड़ी चौराहा, नौगढ़ से 01 कांटिनेंटल सॉस (एवरेस्ट ब्रांड) का नमूना, इस प्रकार कुल 07 नमूने संग्रहित कर जाँच हेतु प्रयोगशाला प्रेषित किया गया।
जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के उपरांत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी। सचल दल में आर. एल. यादव, सहायक आयुक्त (खाद्य) सस, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, हीरा लाल, नीरज कुमार चौधरी शामिल रहे।
What's Your Reaction?