अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिला स्पोर्टस स्टेडियम मेें आयोजित हुआ योगाभ्यास कार्यक्रम
सिद्धार्थनगर, संवाददाता। जनपद में 12वें अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री का लाइव प्रसारण दिखाया गया। 12वां अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम, जिसकी थीम ”स्वस्थ आयु के लिए योग” के अन्तर्गत मुख्य अतिथि उपाध्यक्ष गौसेवा आयोग उ0प्र0 अतुल सिंह, सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा, जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या, नोडल अधिकारी/सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग, उ0प्र0 अभिषेक प्रकाश, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन द्वारा जिला स्पोर्टस स्टेडियम सिद्धार्थनगर में दीप प्रज्ज्वलन कर शुभारम्भ किया गया।
मुख्य अतिथि अतुल सिंह ने सम्बोधित करते हुए कहा कि योग हमे शारीरिक एवं मानसिक दोनो रूप से स्वस्थ्य रखता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया। पूरे देश के साथ विदेशांे में भी योग दिवस मनाया जा रहा है। जिस बीमारी का इलाज चिकित्सकों के पास नहीं है, उसका योग से संभव है। मेरा सौभाग्य है कि मुझे भगवान गौतम बुद्ध की इस धरती पर आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ने उपस्थित सभी का स्वागत करते हुए कहा कि आज हम 12वां अर्न्तराष्ट्रीय योग दिवस मना रहे हैं। योग का हमारे जीवन में बहुत ही लाभकारी है। आज के दिन ही नहीं बल्कि 365 दिन योग करना चाहिए। पूरे देश में हर्षाेल्लास के साथ योग दिवस मनाया जा रहा है। हमारी धन्वंतरि की परम्परा रही है। योग से गंभीर रोगों से भी छुटकारा मिल सकता है। योग करेंगे तो निरोग रहेंगे। बीमार नहीं होंगे। योग को प्रतिदिन दिनचर्या बनाये। संतुलित आहार के साथ योग बहुत ही आवश्यक है।
विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही ने कहा कि इसी धरती से पूरे विश्व में शान्ति अंहिसा और करूणा का संदेश गया है। अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे विश्व में योग दिवस का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री द्वारा योजनाओं को धरातल पर उतारने का काम किया गया है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश की सीमाएं मजबूत हुई है।
विधायक शोहरतगढ़ विनय वर्मा ने कहा कि आप सभी लोग आज योग करके गुरू बनना है। बच्चों में योग की आदत डालें। योग हमारे जीवन के लिए बहुत जरूरी है। योग से निरोग रहेगे। जिलाध्यक्ष भाजपा दीपक मौर्या ने कहा कि योग से उम्र पर जीत पा सकते है। प्रतिदिन योग करने से बीमारी देर रहेगी। आप सभी लोग निरोग रहेगे।
सभी जनप्रतिनिधियों, नगरवासियों, अधिकारियों व कर्मचारियों को योग दिवस के अवसर पर मास्टर ट्रेनरों द्वारा योग कराया गया। इसी प्रकार जनपद के समस्त तहसीलों/नगर पालिका/नगर पंचायत/ब्लाकों पर योग कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस अवसर पर उपजिलाधिकारी नौगढ़ राहुल सिंह, जिला विकास अधिकारी राजमणि वर्मा, पी0डी0, डीसीमनरेगा सन्दीप सिंह, समस्त जनपद स्तरीय अधिकारी/कर्मचारी एवं स्थानीय नगरवासियों आदि उपस्थित थे।
What's Your Reaction?