आरोपी युवक ट्रैक्टर सहित गिरफ्तार

Jul 31, 2026 - 20:58
 0  14
आरोपी युवक ट्रैक्टर सहित गिरफ्तार

राठ (हमीरपुर), संवाददाता। कोतवाली  पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर चोरी की घटना का महज 48 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। 

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अनूप कुमार के निर्देशन में पुलिस टीम ने 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया ट्रैक्टर बरामद कर लिया। महोबा जनपद के चरखारी थाना क्षेत्र के बम्हौरी बेलदारन गांव निवासी हरिसिंह पाल ने 29 जुलाई को कोतवाली राठ में तहरीर देकर बताया था कि वह कस्बे के सिकंदरपुरा-चरखारी रोड स्थित किराये के मकान में रहते हैं। उनके मकान के बाहर खड़ा महिंद्रा 265 डीआई लाल रंग का ट्रैक्टर सोमवार और मंगलवार की दरम्यानी रात अज्ञात चोर चोरी कर ले गए थे। पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।

जांच एवं सुरागरसी के दौरान पुलिस ने ग्राम लिधौरा थाना मझगवां निवासी पवन यादव 19 वर्षीय को पनवाड़ी रोड स्थित जियो पेट्रोल पंप के आगे से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से चोरी गया महिंद्रा 265 डीआई लाल रंग का बिना नंबर ट्रैक्टर बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई कर न्यायालय में पेश किया। 

कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक संगमलाल प्रजापति, कांस्टेबल मिथुन पौरिया एवं कांस्टेबल प्रदीप शर्मा शामिल रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow