नव निर्माण के 09 वर्ष पर पुस्तक फोल्डर का हुआ विमोचन
आजमगढ़, संवाददाता। समृद्धि का नवयुग यूपी का स्वर्णयुग, उत्तर प्रदेश में अभूतपूर्व विकास एवं सतत समृद्धि के 9 वर्ष पर वार्षिक पुस्तक/फोल्डर ‘‘नवनिर्माण के 9 वर्ष’’ का विमोचन कार्यक्रम, मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का सजीव प्रसारण, विकास केंद्रित विशेष फिल्म का प्रदर्शन, 09 दिवसीय मेले का उद्घाटन, विभिन्न योजनाओं के 10 लाभार्थियों को प्रमाण पत्र/चेक/ट्राइसाइकिल वितरण, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रेस वार्ता का आयोजन जिलाध्यक्ष आजमगढ़ ध्रुव कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष लालगंज विनोद राजभर व अन्य जन प्रतिनिधियों, प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी/जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 गम्भीर सिंह, जिला सूचना अधिकारी डॉ0 पंकज कुमार की उपस्थिति में हरिऔध कला केन्द्र आजमगढ़ मंे सकुशल सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विगत 9 वर्षों में प्रदेश में परिवर्तन आया है। उन्होंने कहा कि हम लोगों ने नौ वर्षों में प्रदेश में 9 लाख से अधिक सरकारी नौकरी दी है, जिसमें 2 लाख 19 हजार केवल पुलिस भर्ती हुई है। आज आप देख रहे होंगे कि एक्सप्रेस-वे के रूप में देश के कुल इंफ्रास्ट्रक्चर का लगभग 55 प्रतिशत हिस्सा उत्तर प्रदेश में है। गंगा एक्सप्रेस-वे इसी माह पूर्ण होने जा रहा है। इसके निर्माण के उपरांत उत्तर प्रदेश की हिस्सेदारी बढ़कर लगभग 60 प्रतिशत हो जाएगी। देश का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क उत्तर प्रदेश के पास है। देश में सर्वाधिक शहरों में मेट्रो का संचालन यहीं हो रहा है। देश की पहली रैपिड रेल दिल्ली-मेरठ के बीच प्रारंभ हो चुकी है।
सीएम योगी ने कहा कि देश का पहला अर्बन (शहरी) रोप-वे उत्तर प्रदेश के वाराणसी में निर्माणाधीन है तथा देश का पहला इनलैंड वॉटर-वे भी उत्तर प्रदेश में विकसित किया गया है। आज उत्तर प्रदेश में कुल 16 एयरपोर्ट संचालित हैं, जिनमें 04 इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं। देश का सबसे बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट जेवर में विकसित किया जा रहा है। 28 मार्च को इसके उद्घाटन हेतु आदरणीय प्रधानमंत्री जी को आमंत्रित किया गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इन्वेस्टमेंट तभी आता है जब सरकार की नीयत अच्छी होती है। जापान, सिंगापुर और जर्मनी से बड़े पैमाने पर निवेश के लिए निवेशक उत्तर प्रदेश में आने वाले हैं। उनके प्रस्तावों से संबंधित पत्र अभी से प्राप्त होने लगे हैं और इस दिशा में सरकार ने कार्य प्रारंभ कर दिया है।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत प्रति लाभार्थी रू0 01 लाख की सहायता प्रदान की जा रही है। अब तक 5 लाख से अधिक बेटियों के विवाह इस योजना के माध्यम से संपन्न कराए जा चुके हैं। आज प्रदेश में 1 करोड़ 10 लाख से अधिक महिलाएं स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से आजीविका दीदी के रूप में उद्यमी बनकर कार्य कर रही हैं। इस वर्ष के बजट में महिला उद्यमी योजना के अंतर्गत उनके लिए पृथक रूप से वित्तीय प्रावधान भी किया गया है। पिछले 9 वर्षों में डबल इंजन सरकार ने सुरक्षा, इंफ्रास्ट्रक्चर, इन्वेस्टमेंट, अन्नदाता किसानों और महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए जो कदम बढ़ाए हैं, वे सब सुशासन के प्रतीक हैं।
नव निर्माण के 09 वर्ष पर जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार कुशल मार्गदर्शन एवं निर्देशन मंे आयोजित जनपदीय कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष आजमगढ़ ध्रुव कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष लालगंज विनोद राजभर द्वारा निराश्रित महिला पेंशन में मनीषा सोनकर, रमावती देवी, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना में सिद्धि गोंड़, श्वेता, आलिया को दिव्यांग पेंशन, प्रहलाद को ट्राईसाइकिल, उद्योग विभाग के अन्तर्गत मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में प्रदीप शर्मा को टेंट हाउस उत्पाद निर्माण हेतु रू0 10 लाख का ऋण, सुनील कुमार प्रजापति को आईस कैंडी के उत्पाद निर्माण हेतु रू0 10 लाख का ऋण, मुख्यमंत्री युवा उ़द्यमी विकास अभियान में अंकुश राय को आटा चक्की उद्योग हेतु रू0 4.13 लाख, आकाश कुमार को वीडियोग्राफी स्टूडियो हेतु रू0 2.22 लाख ऋण का चेक वितरण किया गया। योजना से लाभान्वित उपर्युक्त लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल गये व मा0 मुख्यमंत्री जी को धन्यवाद दिया।
जिलाध्यक्ष आजमगढ़ ध्रुव कुमार सिंह, जिलाध्यक्ष लालगंज विनोद राजभर ने प्रेस वार्ता में बताया कि विगत 09 वर्षों में प्रदेश सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में नये कीर्तिमान स्थापित किये हैं तथा लोकहित में अनेक नवीन जन कल्याण की योजनाओं व परियोजनाएं का कार्य प्रगति पर है। विकास के विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रमों में राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश सरकार के विभिन्न विभागांे द्वारा देश मे प्रथम/उत्कृष्ट स्थान प्राप्त किया गया है। सबका साथ, सबका विकास के मूल मंत्र के साथ प्रदेश सरकार अन्त्योदय वर्ग को भी विकास की मुख्य धारा से जोड़कर प्रगति के पथ पर अग्रसर है।
हरिहरपुर संगीत महाविद्यालय के शिक्षक अर्पित मिश्रा के नेतृत्व में छात्र/छात्राओं द्वारा गीत की प्रस्तुति एवं श्रेया चित्रांशी के नेतृत्व में छात्राओं द्वारा भारत माता, वंदेमातरम आधारित नृत्य प्रस्तुति के माध्यम से प्रदेश के विकास को रेखांकित किया। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के स्थानीय लोक कलाकार मुन्ना लाल यादव एवं शशिबाला द्वारा अपनी टीम सहित लोकगायन के माध्यम से विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं व विकास परक गीतों के माध्यम से प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित किया।
प्रभारी मुख्य विकास अधिकारी/जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह व जिला सूचना अधिकारी डॉ0 पंकज कुमार ने नव निर्माण के 09 वर्ष के अवसर पर आयोजित 09 दिवसीय मेले के सम्बन्ध में विस्तार से बताया कि विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाकर जन कल्याणकारी योजनाओं पर बल दिया जायेगा। प्रत्येक दिन युवा, महिला, किसान, श्रमिकों आदि के कल्याण एवं महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सरकार द्वारा किये गये कार्यों से संबंधित थीम आधारित योजनाओं पर विचार गोष्ठी/संवाद सम्मेलन का आयोजन किया जायेगा। किसान सम्मेलन में पशुपालन एवं गौसेवा के आर्थिक मॉडल पर बल दिया जायेगा। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले जनपद के विशिष्ट महानुभावों को सम्मानित किया जायेगा। विभिन्न योजनाओं में पात्र लाभार्थियों को आच्छादित किया जायेगा। फूड कोर्ट के माध्यम से एक जनपद एक व्यंजन पर बल दिया जायेगा। सूचना एवं संस्कृति विभाग के सांस्कृतिक कार्यक्रमों द्वारा आजमगढ़ की कला एवं संस्कृति की धारा का सतत् प्रवाह होगा। मिशन व्यापारी कल्याण के अन्तर्गत उद्यम एवं व्यापार पर बल दिया जायेगा।
कार्यक्रम में पीडी डीआरडीए सच्चिदानंद प्रसाद, उपायुक्त उद्योग आशुतोष श्रीवास्तव, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम अधिकारी हेमन्त सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी सुबोध सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी राजीव पाठक, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी वर्षा अग्रवाल, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी चेतन सिंह, सीएम फेलो पर्यटन आनंद तिवारी सहित बड़ी संख्या में छात्र/छात्राएं व जनपद वासियों ने सहभागिता किया।
What's Your Reaction?