जिलाधिकारी ने पशुपालन, सहकारिता, गन्ना विकास एवं मत्स्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश
हरदोई (संवाददाता)। गुरूवार को स्वामी विवेकानन्द सभागार मंे जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में पशुपालन विभाग, सहकारिता विभाग, गन्ना विकास एवं मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से शासन द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति, निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष उपलब्धियों तथा पात्र लाभार्थियों को दिए जा रहे लाभों की जानकारी प्राप्त की। पशुपालन विभाग की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने विकासखंडवार मुख्यमंत्री निराश्रित/बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना के अंतर्गत डीबीटी के माध्यम से लाभार्थियों को दी जा रही धनराशि की प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने गो-आश्रय स्थलों में विद्युत संयोजन की स्थिति की जानकारी लेते हुए जहां विद्युत संयोजन नहीं हुआ है, वहां शीघ्र विद्युत संयोजन कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने गो-आश्रय स्थलों के लिए उपलब्ध चारागाह की भूमि के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा उपलब्ध भूमि पर हरे चारे की बुवाई कराने के निर्देश दिए। उन्होंने गो-आश्रय स्थलों में गोबर से कम्पोस्ट खाद तैयार किए जाने की व्यवस्था की जानकारी ली। साथ ही जनपद में स्थापित 19 मॉडल गो-आश्रय स्थलों की व्यवस्थाओं एवं संचालन की समीक्षा करते हुए निर्धारित मानकों के अनुरूप सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने निर्माणाधीन गोवंष आश्रय स्ािलों की प्रगति की जानकारी लेते हुए निर्माण कार्यों को तेजी से एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराने के निर्देष दिए। सर्दी के दृश्टिगत जिलाधिकारी ने सभी गो-आश्रय स्ािलों में गोवंष के ठंड से बचाव के लिए आवष्यक व्यवस्थाएं समय से सुनिष्चित कराने, र्प्याप्त चारा एवं अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देष दिए। साथ ही गो-आश्रय स्ािलों में गोवंष की जन्मदर एवं मृत्युदर का नियमित रिकॉर्ड रखने तथा इसकी निरंतर निगरानी करने को कहा।
सहकारिता विभाग के कार्याे की समीक्षा करते हुये जिलाधिकारी ने एआर कोऑपरेटिव को निर्देश दिए कि समितियों का नियमित भ्रमण कर स्वयं निरीक्षण करें तथा खाद की उपलब्धता एवं स्टॉक की स्थिति की जांच करें। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसानों को उर्वरक प्राप्त करने में किसी प्रकार की परेशानी नहीं होनी चाहिए। सभी समितियों एवं केंद्रों पर मांग के अनुरूप खाद की उपलब्धता सुनिश्चित रखी जाए तथा अधिकारी इसके लिए पूरी तैयारी रखें। उन्होंने चेतावनी देते हुये कहा कि लापरवाही करने पर कड़ी कार्यवाही की जायेगी।
मत्स्य विभाग के कार्याे की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से लाभान्वित करने तथा योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराने के निर्देश दिए। साथ ही लक्ष्य के सापेक्ष प्रगति सुनिश्चित करते हुए सभी कार्य समयबद्ध ढंग से पूर्ण कराने को कहा।
जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए तथा पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ समय से उपलब्ध कराया जाए। निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से पूर्ण करने तथा योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
जिला गन्ना अधिकारी को निर्देश दिये कि निर्धारित समयावधि मे गन्ना मूल्य भुगतान सुनिश्चित किया जाये। किसी भी केन्द्र पर घटतौली न हो यह भी सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि समय से किसानों को पर्ची की उपलब्धता सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से पौध उत्पादन को प्रोत्साहित किया जाये, जिससे स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं का आर्थिक सशक्तीकरण हो सके।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल तथा सभी सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहें।
What's Your Reaction?