जिलाधिकारी की अध्यक्षता मे आगामी बोर्ड परीक्षा हेतु परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के सम्बन्ध में बैठक सम्पन्न
हरदोई (संवाददाता)। गुरूवार को स्वामी विवेकानन्द सभागार मे जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में आगामी माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आयोजित हाई स्कूल एवं इटंर मीडिएट परीक्षा हेतु परीक्षा केंद्रों के निर्धारण के सम्बन्ध में जनपदीय केन्द्र निर्धारण समिति की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक के दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा अवगत कराया गया कि शासन द्वारा परीक्षा केंद्र निर्धारण के लिए स्पष्ट मानक तय किए गए हैं तथा आनलाइन फीडिगं का कार्य कराया गया है। निर्धारित मानकों के आधार पर केंद्रों का चयन किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि किसी भी मानकों को पूर्ण न करने वाले विद्यालय को परीक्षा केंद्र न बनाया जाए। छात्र-छात्राओं को अनावश्यक दूरी तय न करनी पड़े, इसका विशेष ध्यान रखा जाए। आवश्यकता अनुसर सत्यापन के उपरान्त सूचना प्रेषित की जाये।
बैठक के अपर जिलाधिकारी न्यायिक राजेन्द्र कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक अरविन्द कुमार पाठक एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?