सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत स्वच्छता मेरी सेवा/वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Sep 18, 2026 - 22:07
 0  2
सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत स्वच्छता मेरी सेवा/वृक्षारोपण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

सिद्धार्थनगर, संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत सेवा मेरा योगदान अंतर्गत स्वच्छता मेरी सेवा/वृक्षारोपण कार्यक्रम सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर गोविन्द माधव, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, पुलिस अधीक्षक डा0 अभिषेक महाजन एवं मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में जमुवार घाट, नौगढ़ सिद्धार्थनगर में सफाई अभियान कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर अधिकारियों/जनप्रतिनिधिगण द्वारा झाड़ू लगाया गया तथा घाट की सफाई की गयी। 

इस अवसर पर सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि आज बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है स्वच्छता मेरी सेवा के अन्तर्गत आज स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। जमुआर घाट पर हजारों की संख्या में महिलायें छठ पूजा करती है। हम सभी लोग कार्यक्रम में शामिल होते है। सफाई के साथ ही जल संरक्षण भी बहुत आवश्यक है। वृक्ष जीवन के लिए आवश्यक है। वृक्षों से हमे आक्सीन मिलता है, जिससे हम लोग सांस लेते है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर एक माह तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जो निरन्तर एक माह तक चलता रहेगा। आप लोग अपने घरों के साथ मोहल्लों/गांवों में सफाई कर स्वच्छता का संदेश देकर लोगो को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। इसमें सभी की सहभागिता होना चाहिए। 

इस अवसर पर विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत आज दूसरे दिन स्वच्छता ही सेवा के अन्तर्गत सफाई अभियान चलाया गया है। पीएम मोदी का संकल्प है कि 2047 तक हमारा देश विकसित बने। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आम जनमानस की सेवा एवं अखण्डता के लिए कार्य कर रहे है। अध्यक्ष नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर गोविन्द माधव ने कहा कि हमारे जीवन में स्वच्छता होना चाहिए। साफ-सफाई बहुत ही आवश्यक है। 

जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन ने उपस्थित जनप्रतिनिधिगण एवं अन्य सभी का स्वागत करते हुए कहा कि नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर द्वारा आज महत्वपूर्ण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर 2026 तक यह कार्यक्रम चलेगा।

इसके पश्चात जमुआर घाट पर वृक्षारोपण किया गया। इसी प्रकार जनपद के समस्त नगर पालिका, नगर पंचायतों तथा ग्राम पंचायतों आदि में सफाई अभियान चलाकर सफाई कराया गया।  

इस अवसर पर सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि एस0पी0अग्रवाल, डीएफओ नीला एम, अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) गौरव श्रीवास्तव, डीसी मनरेगा सन्दीप सिंह, पीडी अनिल कुमार, ईओ सिद्धार्थनगर अजय कुमार सिंह व अन्य संबधित अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow