विभागीय लक्ष्य के अनुरूप प्रति माह सोलर प्लाट लगवायें - मुख्य विकास अधिकारी

Mar 16, 2026 - 21:31
 0  6
विभागीय लक्ष्य के अनुरूप प्रति माह सोलर प्लाट लगवायें - मुख्य विकास अधिकारी

हरदोई, संवाददाता। नेडा विभाग की पी0एम0 सूर्य योजना संबंधी बैठक सोमवार को मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा की अध्यक्षता में स्वामी विवेकानन्द सभागार कलेक्टेªट में आयोजित की गयी। 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने पीओ नेडा को निर्देश दिये कि सोलर प्लांट लगाने हेतु शिक्षा विभाग, चिकित्सा सहित अन्य सभी विभागों में पत्र भेजें और सोलर के लिए प्राप्त आवेदन पत्रों पर शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करायें और विभागीय लक्ष्य के अनुरूप प्रति माह सोलर प्लाट लगवायें। सोलर उपभोक्ताओं की विद्युत संबंधी शिकायतों पर सीडीओ ने अधिशासी अभियंता विद्युत को निर्देश दिये कि सोलर उपभोक्ताओं की विद्युत समस्याओं के निस्तारण के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त करें और उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करायें।

सोलर प्लांट के लिए बैंकों में लम्बित ऋण संबंधी आवेदन पत्रों पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सीडीओ ने एलडीएम को निर्देश दिये कि सभी बैंको में सोलर हेतु लम्बित आवेदन पत्रों का 15 दिन में निस्तारण कराकर सोलर उपभोक्ताओं को ऋण उपलब्ध करायें। बैठक में संबंधित विभाग के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow