छात्रा ने जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में चयनित होने पर विद्यालय एवं गांव को किया गौरवान्वित
राठ (हमीरपुर), संवाददाता। जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा में पी0एम0श्री उ0प्रा0वि0 (1-8) जराखर, विकास खण्ड गोहाण्ड, जनपद - हमीरपुर में अध्ययनरत् छात्रा आलिया का 88.75 अंक (ओवर ऑल रैंक-60) प्राप्त कर विद्यालय एवं ग्राम जराखर का नाम गौरवान्वित किया।
प्रार्थना सभा में छात्रा आलिया, पिता फिरोज़, माता शाहीना तथा दादा उस्मान खां को ग्राम प्रधान कमलेश जराखर एवं विद्यालय स्टॉफ द्वारा स्वतंत्र भारत के प्रथम विधायक स्व0सं0से0 श्रीपत सहाय रावत का चित्र, शॉल, चाकलेट और मिष्ठान प्रदान कर सम्मानित किया गया।
ग्राम प्रधान कमलेश जराखर ने ग्राम जराखर का नाम रौशन करने पर छात्रा आलिया के प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय के अध्यापक असलम इकराम ने विद्यालय में अध्ययनरत् सभी बच्चों को छात्रा आलिया से प्रेरित करते हुए बताया कि इसी प्रकार कठिन परिश्रम करके ही सफलता को प्राप्त किया जा सकता है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक रवि त्रिपाठी ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय के स्टाफ में शैल कुमारी, मंजूलता, मनोज लाक्षाकार, अनीता वर्मा, सबीना मंसूरी, ओमप्रकाश, उमा देवी, सुनील राजपूत एवं विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।
What's Your Reaction?