जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई सीएसआर एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की समीक्षा बैठक

Sep 10, 2026 - 21:46
 0  3
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई सीएसआर एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की समीक्षा बैठक

हरदोई, संवाददाता। गुरूवार को स्वामी विवेकानन्द सभागार मे जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में सीएसआर एवं मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की समीक्षा बैठक आयोजित हुई।

बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न कंपनियों एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों के प्रतिनिधियों से सीएसआर के अंतर्गत उनके द्वारा उपलब्ध कराई जा रही धनराशि तथा जनपद में कराए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सीएसआर के माध्यम से जनपद में अधिक से अधिक जनहितकारी कार्य कराए जाएं।

जिलाधिकारी ने प्रोबेशन विभाग, समाज कल्याण विभाग, बेसिक शिक्षा विभाग, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार (आईसीडीएस) विभाग तथा मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से सीएसआर के माध्यम से कराए जाने वाले प्रस्तावित कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने विभागवार आवश्यक कार्यों, अनुमानित लागत एवं अपेक्षित फंड का विवरण तैयार करने के निर्देश दिए। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से गौशालाओं में आवश्यक सुविधाओं एवं व्यवस्थाओं को बेहतर करने के लिए आवश्यक धनराशि की जानकारी ली गई।

उन्होंने कहा कि सीएसआर फंड का उपयोग दिव्यांग बच्चों की शिक्षा एवं आवश्यक सुविधाओं, स्वास्थ्य, शिक्षा, बाल कल्याण तथा गौशालाओं की व्यवस्थाओं सहित अन्य जनहितकारी कार्यों में प्राथमिकता के आधार पर किया जाए।

इसके बाद जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना की समीक्षा की। उन्होंने योजना के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों, स्वीकृत एवं लंबित प्रकरणों तथा बैंकों द्वारा ऋण स्वीकृति की प्रगति की जानकारी ली। बैंकों की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए कि पात्र आवेदनों में आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण कराते हुए बैठक में ही ऋण स्वीकृत करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि पात्र युवाओं को ऋण उपलब्ध कराने में अनावश्यक विलंब न किया जाए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान योजना के पात्र लाभार्थियों को समयबद्ध तरीके से ऋण उपलब्ध कराते हुए योजना के निर्धारित लक्ष्यों को पूरा किया जाए, ताकि अधिक से अधिक युवा स्वरोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बन सकें।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल, उपायुक्त हर्ष प्रताप सिंह, एलडीएम अरविन्द रंजन, संबंधित विभागों के अधिकारी, बैंक अधिकारी एवं विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहंे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow