अपर निदेशक डॉ0 जीवन लाल के सेवानिवृत्ति पर पशुधन प्रसार अधिकारी संघ उत्तर प्रदेश ने विदाई एवं सम्मान समारोह का किया आयोजन

Apr 30, 2026 - 20:21
 0  35
अपर निदेशक डॉ0 जीवन लाल के सेवानिवृत्ति पर पशुधन प्रसार अधिकारी संघ उत्तर प्रदेश ने विदाई एवं सम्मान समारोह का किया आयोजन

सिद्धार्थनगर, संवाददाता। पशुपालन विभाग बस्ती मंडल के अपर निदेशक डॉक्टर जीवन लाल के सेवानिवृत्ति पर पशुधन प्रसार अधिकारी संघ उत्तर प्रदेश की तरफ से कार्यालय में उनकी विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 

डॉ0 जीवन लाल जनपद सिद्धार्थनगर के मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी के पद पर भी 3 वर्ष कार्यरत रहे। वह सरल सौम्य एवं कर्तव्य निष्ठ अधिकारियों में से थे। उनकी कार्यशैली से विभाग ने हमेशा एवं आम जनमानस के पटल पर एक अच्छी छाप भी छोड़ी। डॉ0 जीवन लाल प्रशासनिक दक्षता के अधिकारी रहे। उन्होंने हमेशा गोवंश की सेवा और उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुसार कार्य करने को महत्व दिया। 

पशुधन प्रसार अधिकारी संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष और जनपद सिद्धार्थनगर के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार प्रजापति उनके साथ उनके मंत्री अवनीश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष अरुण कुमार, शशांक प्रभाकर चौधरी, विमल आनंद, भानु प्रताप सिंह सहित पूरी कार्यकारिणी ने डॉक्टर जीवन लाल का स्वागत अभिनंदन किया। 

जिला अध्यक्ष अरुण कुमार प्रजापति ने अपने संबोधन में कहा कि डॉ0 जीवन लाल की कार्यशैली से हम लोगों ने बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने हम लोगों को कर्तव्यपरायणता से कार्य करने की सीख दी है। हम उनके दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना भी करते हैं। पशुधन प्रसार अधिकारी संघ के पदाधिकारी ने अंग वस्त्र, स्मृति चिन्ह, बुके एवं फूल मालाओं के साथ डॉक्टर जीवन लाल का सम्मान सहित विदाई समारोह संपन्न किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow