रिटायर्ड फौजी से रिश्वत मांगने वाला चकबंदी न्यायालय का पेशकार गिरफ्तार
हमीरपुर, संवाददाता। सेवानिवृत फौजी से नक्शा दुरुस्तीकरण के नाम पर डेढ़ लाख रुपए रिश्वत मांगने वाले चकबंदी न्यायालय के पेशकार अल्ताफ अली को एंटी करप्शन टीम ने रंगे हाथ पकड़ा। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधक एक्ट के तहत उसे गिरफ्तार किया।
गौरतलब है कि नक्शा दुरुस्तीकरण के नाम पर सेवानिवृत्ति फौजी से डेढ़ लाख रुपए रिश्वत मांगने वाले चकबंदी न्यायालय के पेशकार को बांदा से आई एंटी करप्शन की टीम ने कार्यालय के अंदर से दबोच लिया। आरोपी के विरुद्ध सदर कोतवाली में भ्रष्टाचार निरोधक एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेजा जाएगा।
हरियाणा के फतेहाबाद निवासी सेवानिवृत्ति फौजी धर्मवीर सिंह ने करीब एक साल पूर्व सरीला तहसील के कुपरा गांव में करीब साढे 13 बीघा जमीन खरीदी थी, जिसका नक्शा दुरुस्त करने को लेकर उन्हें चकबंदी न्यायालय में प्रार्थना पत्र लिया था।
What's Your Reaction?