जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने मॉडल प्रेरणा कैंटीन का किया उद्घाटन

Sep 8, 2026 - 21:33
 0  2
जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने मॉडल प्रेरणा कैंटीन का किया उद्घाटन

हरदोई, संवाददाता। जिलाधिकारी अनुनय झा एवं मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल द्वारा विकास भवन परिसर में संचालित मॉडल प्रेरणा कैंटीन का उद्घाटन किया गया।

मॉडल प्रेरणा कैंटीन की स्थापना उ0प्र0 राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत की गई है, जिसमें मिशन द्वारा रु 2,00,000 की सहायता प्रदान की जा रही है। यह कैंटीन महिला विकास स्वयं सहायता समूह, ग्राम पंचायत आसी के माध्यम से संचालित की जा रही है। कैंटीन के संचालन हेतु विकास खण्ड टोडरपुर की 10 सदस्यीय स्वयं सहायता समूह का गठन किया गया है।

मॉडल प्रेरणा कैंटीन के माध्यम से समूह की महिलाओं को स्वरोजगार का अवसर प्राप्त होगा तथा उनकी आय में वृद्धि होने की संभावना है। कैंटीन की सेवाएं ऑनलाइन प्लेटफॉर्म जोमैटो आदि पर भी उपलब्ध रहेंगी। इस पहल से स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के साथ-साथ उनके जीवन स्तर में सुधार लाने में सहायता मिलेगी।

इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार, उपायुक्त स्वतः रोजगार  निशांत राय, परियोजना निदेशक डीआरडीए अशोक कुमार मौर्य तथा उपायुक्त श्रम रोजगार संतोष कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow