जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

Aug 29, 2026 - 20:49
 0  10
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

हरदोई, संवाददाता। शनिवार को जिलाधिकारी अनुनय झा एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बिलग्राम तहसील के बाढ़ प्रभावित वाण एवं जरैला गांव का निरीक्षण कर बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने प्रभावित क्षेत्रों में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधे संवाद किया तथा बाढ़ के कारण उत्पन्न परिस्थितियोंए ग्रामीणों की समस्याओं एवं उनकी आवश्यकताओं की जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी ने ग्रामीणों से खाद्य सामग्री, पेयजल, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा आवागमन की स्थिति के संबंध में जानकारी ली। साथ ही पशुपालकों से पशुओं के लिए भूसा, चारा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता में किसी प्रकार की कमी न होने पाए तथा जरूरतमंद परिवारों तक राहत सामग्री समय से पहुंचाई जाए।

इस दौरान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री एवं आवश्यक दवाओं का वितरण भी किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ की स्थिति पर प्रशासन की लगातार नजर है और प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य पूरी तत्परता से संचालित किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी बाढ़ प्रभावित परिवार को भोजनए पेयजलए स्वास्थ्य सुविधा अथवा अन्य आवश्यक सहायता के लिए परेशान न होना पड़े, यह सुनिश्चित किया जाए।

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित गांवों में नियमित रूप से भ्रमण कर जमीनी स्थिति का जायजा लिया जाए, ग्रामीणों की समस्याओं का तत्काल समाधान कराया जाए तथा आवश्यकता के अनुसार राहत एवं बचाव कार्यों को और तेज किया जाए। उन्होंने विशेष रूप से पशुओं के लिए पर्याप्त भूसा एवं चारे की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रशासन हर परिस्थिति में उनके साथ है। बाढ़ प्रभावित लोगों की सुरक्षा एवं सुविधा प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की आपात स्थिति की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को देने की अपील भी की गई।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने ग्रामीणों से संवाद कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार सतर्कता बनाए रखें तथा आवश्यकता पड़ने पर ग्रामीणों को तत्काल सहायता उपलब्ध कराएं। साथ ही आवागमन एवं कानून-व्यवस्था से संबंधित किसी भी समस्या पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ की स्थिति सामान्य होने तक सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और प्रभावित क्षेत्रों में किसी भी आवश्यकता की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करें।

निरीक्षण के दौरान उपजिलाधिकारी बिलग्राम सहित सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow