जिलाधिकारी ने जनसुनवाई में सुनी 90 शिकायतें
हरदोई (संवाददाता)। शुक्रवार को जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय ने कलेक्ट्रेट में जनसुनवाई के दौरान जनसामान्य की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना। जनसुनवाई में कुल 90 शिकायतें प्राप्त हुईं।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसामान्य की शिकायतों का निस्तारण शासन की प्राथमिकता है। सभी अधिकारी शिकायतों पर गंभीरता से कार्यवाही करते हुए नियमानुसार निस्तारण सुनिश्चित करें तथा किसी भी प्रकरण को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए।
जनसुनवाई के दौरान अपर जिलाधिकारी वि0रा0 दीपाली भार्गव सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?