विधायक गौरीगंज ने सड़क सुरक्षा जागरूकता बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Nov 16, 2026 - 21:16
 0  11
विधायक गौरीगंज ने सड़क सुरक्षा जागरूकता बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

अमेठी (संवाददाता)। सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सोमवार को उप संभागीय परिवहन कार्यालय, अमेठी में सड़क सुरक्षा पखवाड़े के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गौरीगंज विधायक गौरीगंज राकेश प्रताप सिंह ने सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए आयोजित बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पूर्व विधायक गौरीगंज ने कार्यालय में उपस्थित आवेदकों एवं आमजन को सड़क सुरक्षा से संबंधित नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई। 

उन्होंने लोगों से अपील की कि वे स्वयं यातायात नियमों का पालन करें तथा अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करें। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल प्रशासन की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि प्रत्येक नागरिक को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। 

सड़क सुरक्षा पखवाड़े के तहत जनपद में व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत दो प्रचार वाहनों पर सड़क सुरक्षा से संबंधित बैनर लगाकर लाउडस्पीकर के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में प्रचार-प्रसार कराया जा रहा है। साथ ही जनपद के प्रमुख स्थानों पर जागरूकता बैनर लगाकर आमजन को यातायात नियमों एवं सुरक्षित वाहन संचालन के प्रति जागरूक किया जा रहा है। 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई गई कि वे दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनेंगे, शराब अथवा किसी अन्य नशीले पदार्थ का सेवन कर वाहन नहीं चलाएंगे, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट का प्रयोग करेंगे, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल नहीं करेंगे तथा कभी भी गलत दिशा में वाहन नहीं चलाएंगे। इसके साथ ही यातायात नियमों का पालन करते हुए स्वयं और दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे। 

कार्यक्रम में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) महेंद्र बाबू गुप्ता सहित परिवहन विभाग के अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow