मुख्यमंत्री द्वारा 15 नवम्बर को राष्ट्र प्रेरणा स्थल, लखनऊ में प्रस्तावित टैबलेट वितरण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक

Nov 12, 2026 - 21:51
 0  7
मुख्यमंत्री द्वारा 15 नवम्बर को राष्ट्र प्रेरणा स्थल, लखनऊ में प्रस्तावित टैबलेट वितरण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने की बैठक

हरदोई (संवाददाता)। गुरूवार को स्वामी विवेकानन्द सभागार में जिलाधिकारी राहुल पाण्डेय की अध्यक्षता में आगामी 15 नवम्बर 2026 को मुख्यमंत्री द्वारा राष्ट्र प्रेरणा स्थल, लखनऊ में युवाओं को स्वामी विवेकानन्द युवा सशक्तिकरण योजनान्तर्गत टैबलेट वितरण किए जाने के प्रस्तावित कार्यक्रम के सफल आयोजन के दृष्टिगत बैठक आयोजित की गई। 

बैठक में जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम में जनपद हरदोई से प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम हेतु जनपद स्तर पर नोडल एवं सह नोडल अधिकारी नामित करते हुए संबंधित विभागों एवं संस्थानों के साथ समन्वय स्थापित किया जाए।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि डिजीशक्ति पोर्टल के माध्यम से चयनित पात्र लाभार्थियों की सूची तैयार कराते हुये टैबलेट वितरण हेतु समुचित प्रबन्ध किया जाये। उन्होंने कहा कि जनपद से लखनऊ जाने वाले छात्र-छात्राओं के आवागमन के लिए आवश्यकतानुसार बसों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। प्रत्येक बस में नोडल अधिकारी की तैनाती की जाए तथा लाभार्थियों की सहायता के लिए प्रत्येक जनपद से सरकारी कार्मिक भी साथ भेजे जाएं। छात्र-छात्राओं को दिनांक 15 नवम्बर को समय से राष्ट्र प्रेरणा स्थल पहुंचाना तथा कार्यक्रम की समाप्ति के उपरांत उन्हें सुरक्षित वापस लाना सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी छात्र-छात्राओं एवं उनके साथ जाने वाले अधिकारियों के लिए जलपान सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का समुचित प्रबंध किया जाए। कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले प्रत्येक लाभार्थी की टैबलेट प्राप्त करते समय फोटो सुरक्षित रखी जाए तथा निर्धारित व्यवस्था के अनुसार डिजीशक्ति मोबाइल ऐप के माध्यम से अपलोड कराई जाए। अधिक संख्या होने पर ग्रुप फोटो भी संरक्षित की जाएं।

जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप समस्त तैयारियां समयबद्ध ढंग से पूर्ण करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करें।

बैठक में अपर जिलाधिकारी न्यायिक तथा संबंधित विभागों के अधिकारी एवं शैक्षिक संस्थानों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow