छठ महापर्व पर जनसुरक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं दुर्घटनारहित आयोजन हेतु अपर जिलाधिकारी प्रशासन की अध्यक्षता में हुई बैठक
सहारनपुर (संवाददाता)। जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान के निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी प्रशासन लवी त्रिपाठी की अध्यक्षता एवं एसपी ग्रामीण मयंक पाठक की उपस्थिति में आगामी छठ महापर्व के अवसर पर जनसुरक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधा एवं दुर्घटनारहित आयोजन सुनिश्चित करने हेतु कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में बैठक आहूत की गई।
अपर जिलाधिकारी प्रशासन लवी त्रिपाठी ने घाटों पर डूबने से बचाव हेतु निर्देश दिये कि केवल निर्धारित एवं सुरक्षित घाटों पर ही पूजा सुनिश्चित कराई जाए। उन्होंने आयोजकों को निर्देश दिए कि पुलिस, गोताखोर, स्वयंसेवक दल व प्रशासनिक अधिकारियों के निर्देशों का पालन करें। अंधेरे या अनधिकृत घाटों पर पूजा न करने दी जाए।
उन्होंने निर्देश दिए कि भीड़ प्रबंधन हेतु घाटों पर प्रवेश एवं निकास मार्ग अलग-अलग रखें। पुलिस, होमगार्ड एवं स्वयंसेवक दल द्वारा निरंतर निगरानी की जाए। घाटों पर पर्याप्त प्रकाश, बैरिकेडिंग एवं रस्सी की व्यवस्था रहे। एम्बुलेंस, चिकित्सा दल व फायर सर्विस तत्पर रहें। लाउडस्पीकर से जनसंदेश व दिशा-निर्देश लगातार प्रसारित किए जाएं। एक समय में अत्यधिक भीड़ को घाट पर एकत्र न होने दें।
इस अवसर पर सिटी मजिस्ट्रेट कुलदीप सिंह, उप जिलाधिकारी सदर विकास पाण्डेय सहित अग्नि सुरक्षा, विद्युत, रोडवेज, सिंचाई, नगर निगम, नगर पालिका, पुलिस से संबंधित अधिकारीगण उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?