पूर्वदशम छात्रवृत्ति (कक्षा 9-10) तथा दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति (कक्षा 11-12) योजनान्तर्गत समय सारिणी के क्रियान्वयन के सम्बन्ध में गोष्ठी का हुआ आयोजन
हरदोई, संवाददाता। वित्तीय वर्ष 2026-27 में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक वर्ग हेतु पूर्वदशम छात्रवृत्ति (कक्षा 9-10) तथा दशमोत्तर छात्रवृत्ति/शुल्क प्रतिपूर्ति (कक्षा 11-12) योजनान्तर्गत उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निर्गत समय सारिणी एवं सम्बन्धित दिशा निर्देशों के सम्यक अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल की अध्यक्षता में समस्त संस्थाओं के प्रधानाचार्यों/नोडल अधिकारियों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया गया।
गोष्ठी में जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला समाज कल्याण अधिकारी, एवं जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। अध्यक्ष द्वारा रामरत प्रतिभागियों को उक्त समय सारिणी के अन्तर्गत निर्धारित समयावधि में समस्त कार्यवाहियाँ पूर्ण करने के निर्देश दिये गये। दिनाँक 05 अगस्त, 2026 तक मास्टर डाटाबेस को अपडेट करने हेतु तत्काल आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये। विभिन्न संस्थानों से आये प्रधानाचार्यों/नोडल अधिकारियों द्वारा पूछे गये सवालों का भी सम्यक् जवाब दिया गया।
समस्त शिक्षण संस्थानों प्रधानाचार्यों/नोडल अधिकारियों को समय सारिणी के अन्तर्गत निर्धारित प्रतिक्रियात्मक कार्यवाहियों को ससमय पूर्ण करने के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चत करने के निर्देशों के साथ गोष्ठी का समापन किया गया।
What's Your Reaction?