ग्राम मोहारी कला में वृक्षारोपण एवं वृक्ष वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

Jul 30, 2026 - 21:14
 0  35
ग्राम मोहारी कला में वृक्षारोपण एवं वृक्ष वितरण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

लखनऊ, संवाददाता। गुरूवार को युवा परिवार मोहनलालगंज एवं समाजसेवी सत्यम शर्मा द्वारा ग्राम मोहारी कला, निकट न्यू जेल रोड़, गोसाईगंज में वृक्षारोपण एवं वृक्ष वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम में एससी-एसटी आयोग के अध्यक्ष बैजनाथ रावत, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी देवेन्द्र पासी, जिला पंचायत सदस्य अमरेंद्र भारद्वाज, भाजपा वरिष्ठ नेता लक्ष्मी प्रसाद, राष्ट्रीय नंद समाज के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार वर्मा, सामाजिक स्वाभिमान संगठन के अध्यक्ष डॉ0 सी0के0 वर्मा, सविता महासभा लखनऊ इकाई के महासचिव कैप्टन दिलीप श्रीवास्तव, सविता समाज युवा संस्थान के अध्यक्ष पंकज शर्मा, नंदवंशीय प्रेरणा स्रोत संगठन के अध्यक्ष सियाराम, मोहनलालगंज विधायक अमरीश रावत, ऑल इंडिया महापद्मनंद एजुकेटेड कमेटी मंडल अध्यक्ष एडवोकेट राहुल, सोहेलदेव आजाद पार्टी के उपाध्यक्ष बलराम शर्मा तथा श्री संत शिरोमणि सेन जी महाराज कल्याण समिति के कोषाध्यक्ष हरिशंकर नंद ने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला।

इस अवसर पर युवा परिवार मोहनलालगंज एवं समाज सेवी सत्यम शर्मा ने उपस्थित अतिथिगणों का माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित होने के लिए सभी संगठनों एवं अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में नीम, आम, अमरूद, इमली, नीबू, अशोक आदि के वृक्षों का वितरण किया गया। अतिथियों ने वृक्षारोपण भी किया।

इस अवसर पर सविता महासभा के सचिव अशोक नंद व कैलाश, सविता समाज युवा संस्थान के महासचिव विजय वर्मा ‘मोनू’, महामंत्री प्रशांत कुमार, कोषाध्यक्ष कमलेश चन्द्र,  संयुक्त मंत्री शिवनारायण, संगठन मंत्री कौशल किशोर, जिला उपाध्यक्ष अमित कुमार शर्मा, मंत्री राजेंद्र पाल, नंदवंशीय प्रेरणा स्रोत संगठन के संरक्षक ओम प्रकाश नंद, उपाध्यक्ष रामगोपाल नंद, ऑल इंडिया महापद्मनंद एजुकेटेड कमेटी के सचिव वासुदेव, सामाजिक स्वाभिमान संगठन से डॉ0 सुरेंद्र कुमार शर्मा एवं राजू नंद, समाज सेवी राम विनय शर्मा के अतिरिक्त युवा परिवार के ओंकार शर्मा, दुर्गेश शर्मा, अभिषेक ठाकुर, राजकुमार, अंकुर शर्मा, हिमांशु शर्मा, लवकुश शर्मा तथा मोहनलालगंज के पूर्व प्रधान कल्लू शर्मा उपस्थित रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow