राज्य मंत्री नरेन्द्र कश्यप की अध्यक्षता में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की प्रचार-प्रसार अनुदान समिति की बैठक सम्पन्न
लखनऊ, संवाददाता। दिव्यांगजन सशक्तिकरण व पिछड़ा वर्ग कल्याण (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री नरेन्द्र कश्यप की अध्यक्षता में गुरूवार को विधान सभा स्थित उनके सरकारी कार्यालय में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग की प्रचार-प्रसार अनुदान समिति की बैठक सम्पन्न हुई।
बैठक में मंत्री नरेन्द्र कश्यप ने बताया कि उ0प्र0 सरकार के दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग द्वारा प्रदेश में दिव्यांगता निवारण, बचाव, उपचार, पुनर्वासन तथा कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुँचाने के लिए व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंतर्गत दिव्यांगता निवारण के प्रचार-प्रसार हेतु अनुदान मद में कुल रू0 35.00 लाख की धनराशि का बजट प्राविधित है, जिसे बढ़ाकर 01 से 02 करोड़ किये जाने के लिए मंत्री ने प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिये हैं ताकि प्रदेश स्तर पर उ0प्र0 सरकार द्वारा दिव्यांगजन सशक्तिकारण विभाग की समस्त योजनाओं का भली-भांती प्रचार-प्रसार सुनिश्चित हो सके। इस प्रचार-प्रसार अनुदान धनराशि का प्रयोग दिव्यांगजन को विभिन्न संचार माध्यमों यथा - पपेट शो, नुक्कड़ नाटक, आकाशवाणी, एफ0एम0, जिंगल्स, दूरदर्शन आदि से जागरूक करने का कार्य किया जाएगा।
श्री कश्यप ने प्रदेश की 350 तहसीलों के स्थान पर 375 तहसीलों पर, 18 मण्डल मुख्यालय एवं समस्त जनपद स्तर के साथ ही 07 महत्वाकांक्षी जनपद यथा बहराइच, बलरामपुर, चंदौली, फतेहपुर, श्रावस्ती, सिद्धार्थनगर एवं सोनभद्र में होर्डिंग्स स्थापित करने के लिए निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि प्रदेश के समस्त मण्डल व जनपद स्तर पर माह के अन्त में कैम्प आयोजित किये जाएं।
उन्होंने कहा कि प्रचार-प्रसार में स्वयं सेवी संस्थानों का भी सहयोग प्राप्त किया जाए। सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार-प्रसार और अधिक सशक्त, सुदृढ़ व प्रभावशाली बनाया जा सकता है। फेसबुक, इंटाग्राम, एक्स (ट्विटर) एवं यूट्यूब जैसे सोशल मीडिया प्लेटफार्म इस दिशा में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं, क्योंकि आज समाज के प्रत्येक व्यक्ति के पास र्स्माट फोन है और वह इन सब सोशल मीडिया प्लेटफार्म का प्रयोग करते हैं। तथा इन संचार माध्यमों से उन तक पहंुचना काफी आसान हो जाता है और साथ ही सरकार की मंशा भी पूर्ण हो सकेगी।
बैठक में दिव्यांगजन सशक्तिकरणर विभाग के प्रमुख सचिव राजेश कुमार सिंह, संयुक्त निदेशक रणजीत सिंह के अतिरिक्त अन्य विभागीय वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?