जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड के आधार पर विभागों के प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

May 21, 2026 - 21:51
 0  4
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड के आधार पर विभागों के प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

आजमगढ़, संवाददाता। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सीएम डैशबोर्ड पर राजस्व व विकास कार्यों की माह अप्रैल 2026 के प्रगति की समीक्षा सहित पूर्वांचल विकास निधि व 50 लाख तथा उससे अधिक लागत के निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों में शीघ्र सुधार लाने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

बैठक में पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा में जिलाधिकारी ने सख्त निर्देश दिया कि बैंक स्तर पर ऋण हेतु लम्बित आवेदनों की समीक्षा कर यथाशीघ्र गुणवत्तायुक्त निस्तारित करें। उन्होने कहा कि योजनान्तर्गत अधिक से अधिक आवेदन कराते हुए लाभार्थियों को योजना का लाभ दिया जाए। मुख्यमंत्री आवास योजना की समीक्षा में जिलाधिकारी ने कहा कि जो आवास 90 प्रतिशत से ऊपर पूर्ण हो चुके हैं, उनको जल्द से जल्द पूर्ण करायें। जननी सुरक्षा योजनान्तर्गत लाभार्थी महिलाओं को निर्धारित अवधि मंे भुगतान सुनिश्चित किया जाए तथा उसकी फीडिंग मन्त्रा पोर्टल पर कराते हुए अपडेट किया जाए। 

जल जीवन मिशन (ग्रामीण) की समीक्षा में जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता जल निगम ग्रामीण को निर्देश दिया कि कार्यदायी संस्थाओं को सख्त निर्देश देते हुए कार्यों में अपेक्षित प्रगति बढ़ायें तथा इसकी नियमित मानीटरिंग एवं समीक्षा करते हुए प्रगति बढ़ायें। उन्होने डीपीआरओ को निर्देश दिया कि अन्त्येष्टि स्थलों के निर्माण के लिए ग्राम पंचायतों से प्रस्ताव प्राप्त किया जाए। प्रोजेक्ट अलंकार की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जिन विद्यालयों में प्रोजेक्ट अलंकार के तहत निर्माण कराये जा रह हैं, उनको जल्द से जल्द पूर्ण कराते हुए डाटा को पोर्टल पर फीड करायें, जिससे कि ग्रेडिंग एवं रैंकिंग में सुधार हो सके। नई सड़कों के निर्माण की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि बरसात से पूर्व पूर्ण होने वाले सड़क निर्माण को पूर्ण करायें।

इसके साथ ही जिलाधिकारी ने पोषण अभियान, सेतुओं का निर्माण, जीरो पॉवर्टी अभियान, पेंशन योजना, उज्ज्वला योजना, बाल सेवा योजना आदि की समीक्षा कर सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि लक्ष्य के सापेक्ष कार्यों में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करें।

रू0 50 लाख तथा उससे ऊपर की लम्बित 05 परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि कार्यों मे अपेक्षित लाते हुए निर्माण कार्य को यथाशीघ्र गुणवत्तायुक्त पूर्ण करना सुनिश्चित करें। रू0 50 लाख तथा उससे ऊपर की विलम्बित परियोजनाओं के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जल्द से जल्द कार्यों को गुणवत्तायुक्त पूर्ण करायें। 

रू0 50 करोड़ तथा उससे ऊपर के लागत की परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने संबंधित कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिया कि कार्यों को निर्धारित अवधि में गुणवत्तायुक्त पूर्ण करें। उन्होने कहा कि निर्माण कार्यों के गुणवत्ता में किसी भी प्रकार का समझौता नही किया जायेगा, सभी कार्य मानक के अनुसार ही होने चाहिए। 

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी परीक्षित खटाना, सीएमओ डॉ0 एनआर वर्मा, जिला विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, डीसी मनरेगा राम उदरेज यादव, परियोजना निदेशक डीआरडीए सच्चिदानंद प्रसाद, डीसी एनआरएलएम डॉ0 अराधना त्रिपाठी सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow