एनएच-34 पर बिना रॉयल्टी खनिज परिवहन कर रहे 16 ट्रकों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, मचा हड़कंप

May 21, 2026 - 21:49
 0  15
एनएच-34 पर बिना रॉयल्टी खनिज परिवहन कर रहे 16 ट्रकों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, मचा हड़कंप

हमीरपुर, संवाददाता। हमीरपुर जिला प्रशासन ने बिना रॉयल्टी के खनिज परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एनएच-34 पर 16 ट्रकों को पकड़कर सीज कर दिया। कार्रवाई में सदर एसडीएम, पीटीओ चंदन पांडेय और सीओ सदर की संयुक्त टीम शामिल रही। 

प्रशासन को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि बिना वैध दस्तावेजों और रॉयल्टी के मौरंग व अन्य खनिजों का अवैध परिवहन किया जा रहा है। इसके बाद एनएच-34 पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। जांच के दौरान 16 ट्रक ऐसे पाए गए जिनके पास रॉयल्टी संबंधी वैध अभिलेख नहीं थे। सभी वाहनों को तत्काल कब्जे में लेकर सीज कर दिया गया। 

जिला प्रशासन की इस सख्त कार्रवाई से अवैध खनिज परिवहन में लगे ट्रांसपोर्टरों और कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना वैध रॉयल्टी और दस्तावेजों के खनिज परिवहन करने वालों के खिलाफ आगे भी लगातार अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow