सेवा संकल्प अभियान जिला कार्यशाला का हुआ आयोजन
हमीरपुर, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 25 वर्ष की सेवा के पूर्ण होने के अवसर पर आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर सेवा संकल्प अभियान जिला कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद ने की। मुख्य अतिथि कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पवन कुमार सिंह रहे।
मुख्य अतिथि पवन कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा और संगठन के प्रति समर्पण का प्रेरणास्रोत रहा है। उनकी सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर पार्टी द्वारा विभिन्न सेवा एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से आयोजित करने का आह्वान किया।
जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद ने कहा कि कार्यकर्ता अटल जी के विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा कार्य पहुंचाने का संकल्प लें। कार्यशाला में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं संगठनात्मक तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस अवसर पर सदर विधायक डॉ0 मनोज प्रजापति, नगर पालिका अध्यक्ष कुलदीप निषाद, कुरारा ब्लॉक प्रमुख आशीष पालीवाल, मौदहा ब्लॉक प्रमुख लालाराम निषाद, डॉ0 उमाकांत राजपूत, नरबेद्र सिंह, लक्ष्मी रतन साहू, ओमेश सिंह, अरिमर्दन सिंह, साधना सिंह, आराधना राजपूत, संध्या वर्मा, सिद्धार्थ पाठक, अंकित गुप्ता, बसन्त सोनी, आकाश त्रिपाठी सहित पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?