मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में हुई चिकित्सा स्वास्थय एवं परिवार कल्याण विभाग की मण्डलीय मासिक भौतिक एवं वित्तीय समीक्षा बैठक
सहारनपुर, संवाददाता। मण्डलायुक्त डॉ0 रूपेश कुमार की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार में चिकित्सा स्वास्थय एवं परिवार कल्याण विभाग की मण्डलीय मासिक भौतिक एवं वित्तीय समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।
बैठक में सहारनपुर मण्डल में राष्ट्रीय स्वास्थय मिशन एवं अन्य स्वास्थय कार्यक्रमों की भौतिक एवं वित्तीय प्रगति की समीक्षा की गयी। जनपदवार एवं कार्यक्रमवार उपलब्धियों की समीक्षा करते हुये निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष प्रगति, वित्तीय व्यय, बजट उपयोग, मानव संसाधन, आवश्यक दवाओं एवं उपकरणों की उपलब्धता तथा रिपोर्टिंग की स्थिति पर चर्चा की गयी।
स्वास्थय कार्यक्रमों के अन्तर्गत संचालित गतिविधियों की समीक्षा के दौरान प्रमुख रूप से आयुष्मान आरोग्य मंदिर, मातृ एवं शिशु स्वास्थय सेवाएं, परिवार नियोजन, टीकाकरण, स्क्रीनिंग, टीबी नियंत्रण कार्यक्रम, पोषण, गुणवत्ता सुधार एवं एनक्यूएएस, वीएचएसएनडी जन आरोग्य समिति, किशोर स्वास्थय कार्यक्रम तथा अन्य राष्ट्रीय स्वास्थय कार्यक्रम शामिल रहे।
इसके अतिरिक्त संचारी रोग नियंत्रण, दस्तक एवं संचारी रोग अभियान तथा अन्य वर्तमान में संचालित अभियानों की प्रगति की समीक्षा की गई। आगामी कार्यक्रमों एवं अभियानों के सफल संचालन हेतु आवश्यक तैयारियों, माइक्रोप्लानिंग, मानव संसाधन की उपलब्धता, आईईसी एवं बीसीसी गतिविधियों, रिपोर्टिंग एवं फील्ड मॉनिटरिंग पर भी विस्तृत चर्चा की गई।
मण्डलायुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वास्थय कार्यक्रमों के निर्धारित लक्ष्यों की समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण पूर्ति सुनिश्चित की जाए। उन्होंने विशेष रूप से फील्ड स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग एवं सपोर्टिव सुपरविजन, कम प्रगति वाले संकेतकों की पहचान कर सुधारात्मक कार्यवाही, वित्तीय संसाधनों का नियमानुसार एवं समयबद्ध उपयोग तथा रिपोर्टिंग में पारदर्शिता एवं शुद्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने-अपने जनपदों में स्वास्थय सेवाओं की नियमित समीक्षा करते हुए चिन्हित गैप को प्राथमिकता के आधार पर दूर करें तथा योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान पर खड़े पात्र लाभार्थी तक पहुंचाना सुनिश्चित करें।
बैठक में आगामी अभियानों एवं कार्यक्रमों के लिए पूर्व नियोजन, विभागीय एवं अंतर-विभागीय समन्वय, क्षेत्रीय टीमों की सक्रिय भागीदारी तथा समयबद्ध कार्ययोजना तैयार करने पर विशेष जोर दिया गया। सहयोगी संस्थाओं को भी स्वास्थय विभाग के साथ समन्वय स्थापित करते हुए कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन एवं तकनीकी सहयोग में सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए।
बैठक के दौरान मंडलीय एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्रों की उपलब्धियों, चुनौतियों, वित्तीय स्थिति, चिन्हित कमियों एवं आगामी कार्ययोजना से अवगत कराया गया। बैठक में लिए गए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में अपर निदेशक स्वास्थय, संयुक्त निदेशक स्वास्थय मण्डल के जनपदों के समस्त मुख्य चिकित्सा अधिकारीगण एवं मुख्य चिकित्सा अधीक्षक सहित मण्डलीय एवं जनपद स्तरीय अधिकारियों तथा सहयोगी संस्थाओं के द्वारा प्रतिभाग किया गया।
What's Your Reaction?