पुलिस अधीक्षक ने थाना मौदहा क्षेत्रान्तर्गत कंस मेला स्थल का किया निरीक्षण

Sep 21, 2026 - 20:46
 0  10
पुलिस अधीक्षक ने थाना मौदहा क्षेत्रान्तर्गत कंस मेला स्थल का किया निरीक्षण

हमीरपुर, संवाददाता। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर द्वारा थाना मौदहा क्षेत्रान्तर्गत आयोजित कंस मेला स्थल का निरीक्षण किया गया। 

इस दौरान मेला कमेटी के सदस्यों से वार्ता कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई तथा मीरा तालाब, अलाव मैदान एवं देवी चौराहा आदि स्थलों का निरीक्षण किया गया। पुलिस अधीक्षक द्वारा मेला क्षेत्र में पैदल गस्त कर आमजन से संवाद किया गया तथा सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।

उन्होंने मेला में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु पुलिस बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही यातायात व्यवस्था सुचारू रखने एवं पार्किंग व्यवस्था के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक हमीरपुर, उपजिलाधिकारी मौदहा, प्रभारी निरीक्षक थाना मौदहा सहित अन्य संबंधित अधिकारी/कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow