बंदी की मृत्यु प्रकरण में मजिस्ट्रियल जांच शुरू, 10 दिन में मांगे गए बयान

Mar 19, 2026 - 21:08
 0  4
बंदी की मृत्यु प्रकरण में मजिस्ट्रियल जांच शुरू, 10 दिन में मांगे गए बयान

अलीगढ़, संवाददाता। सिद्धदोष बंदी राजू उर्फ राजेन्द्र पुत्र मान सिंह, निवासी शाहवाजपुर तहसील कोल, जिला अलीगढ़ की उपचार के दौरान 18 अगस्त 2025 को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) नई दिल्ली में हुई मृत्यु के प्रकरण में मजिस्ट्रियल जांच शुरू कर दी गई है।

प्रशासन द्वारा इस प्रकरण की जांच का दायित्व उप जिलाधिकारी कोल महिमा राजपूत को सौंपा गया है, जिनके नेतृत्व में मामले की विधिवत एवं निष्पक्ष जांच की जा रही है। उप जिलाधिकारी महिमा राजपूत ने जनहित में जानकारी देते हुए बताया कि यदि मृतक बंदी के किसी परिजन या अन्य किसी व्यक्ति को घटना से संबंधित कोई बयान अथवा साक्ष्य प्रस्तुत करना है, तो वे आगामी 10 दिनों के भीतर कार्यालय समय में उप जिलाधिकारी कोल कार्यालय पहुंचकर अपना पक्ष दर्ज करा सकते हैं। 

उन्होंने आमजन से अपील की है कि जांच प्रक्रिया को पारदर्शी एवं प्रभावी बनाने के लिए समय से साक्ष्य उपलब्ध कराकर प्रशासन का सहयोग करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow