तीन दिवसीय फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न

Mar 19, 2026 - 21:06
 0  3
तीन दिवसीय फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण सम्पन्न

हरदोई, संवाददाता। जिला प्रभारी अधिकारी जनगणना विनय वर्मा ने बताया है कि जिलाधिकारी/प्रमुख जनगणना अधिकारी अनुनय झा व अपर जिलाधिकारी (वि./रा.)/जिला जनगणना अधिकारी प्रियंका सिंह के मार्गदर्शन एवं कुशल निर्देशन में भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण (मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना) के अंतर्गत चयनित 134 फील्ड ट्रेनर्स में से प्रथम एवं द्वितीय बैच के 68 फील्ड ट्रेनर्स का तीन दिवसीय प्रशिक्षण राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। 

शेष 68 फील्ड ट्रेनर्स का प्रशिक्षण 23 मार्च, 2026 से 25 मार्च, 2026 के मध्य आयोजित होगा। उप जिलाधिकारी (न्यायिक) सदर/नोडल अधिकारी (प्रशिक्षण) यादव भूमिका राजबहादुर की उपस्थिति में फील्ड ट्रेनर्स प्रशिक्षण की सतत निगरानी की गयी। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनर्स द्वारा प्रतिभागियों को जनगणना की प्रक्रियाओं, प्रपत्रों एवं तकनीकी पहलुओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। 

साथ ही फील्ड विजिट एवं रोल प्ले के माध्यम से व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। डेमो मोबाइल ऐप के माध्यम से जनगणना-2027 के डिजिटल आंकड़ों के संकलन की प्रक्रिया को भी विस्तार से समझाया गया और अभ्यास कराया गया। फील्ड ट्रेनर्स द्वारा अगले माह 18 चार्जाे (तहसील एवं नगर निकाय) में भारत की जनगणना-2027 के लिये नियुक्त किये जाने वाले प्रगणकों एवं पर्यवेक्षकों को प्रशिक्षण दिया जायेगा, जो घर-घर जाकर 22 मई, 2026 से 20 जून, 2026 के मध्य जनगणना प्रथम चरण के आकड़ों को मोबाइल एप के माध्यम से संकलित करेंगे। 

भारत की जनगणना-2027 में पहली बार स्वगणना का भी विकल्प रहेगा, जिसमें कोई भी व्यक्ति वेब पोर्टल के माध्यम से अपने मोबाइल नम्बर का प्रयोग करते हुए अपने मकान की गणना स्वयं कर सकेगा। स्वगणना का कार्य दिनांक 07 मई, 2026 से 21 मई, 2026 तक नागरिकों द्वारा किया जा सकेगा। 

इस अवसर पर जिलाधिकारी अनुनय झा ने कहा कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसकी सफलता प्रशिक्षित एवं समर्पित कार्मिकों पर निर्भर करती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि प्रशिक्षण प्राप्त फील्ड ट्रेनर्स अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा एवं दक्षता के साथ करेंगे।

उन्होंने बताया कि जनगणना निदेशालय द्वारा नामित मास्टर ट्रेनर्स आनंद कुमार (डायट प्रवक्ता), चतुर्भुज नारायण (डायट प्रवक्ता) एवं सिद्धार्थ पांडे (सहायक अध्यापक) द्वारा प्रतिभागियों को प्रभावी एवं गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रथम एवं द्वितीय बैच के प्रशिक्षण के समापन के अवसर पर यादव भूमिका राजबहादुर, नोडल अधिकारी (प्रशिक्षण) एवं पूनम भास्कर, प्रभारी अधिकारी जनगणना द्वारा फील्ड ट्रेनर्स से फीडबैक लिया गया तथा उन्हें आगामी प्रशिक्षण को सफलापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु निर्देशित किया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow