रैडिको खेतान लिमिटेड द्वारा “नाड़ी परीक्षण केंद्र” का किया गया शुभारम्भ
बिसवां (सीतापुर), संवाददाता। कंदुनी, बिसवां स्थित रैडिको हाउसिंग कॉलोनी के निकट रैडिको खेतान लिमिटेड द्वारा नव स्थापित “नाड़ी परीक्षण केंद्र”का उद्घाटन शुक्रवार को कम्पनी के चेयरमैन डॉ. ललित खेतान द्वारा किया गया।
इस अवसर पर कंपनी सी.एस.आर. अध्यक्ष अनीता चौहान, मुख्य वित्तीय अधिकारी दिलीप कुमार बांठिया, चीफ टेक्निकल ऑफिसर प्रकाश एम, यूनिट हेड़ अंशु श्रीवास्तव तथा विभिन्न विभागों के विभागाध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए डॉ. ललित खेतान ने कहा कि रैडिको खेतान लिमिटेड सदैव समाज के समग्र विकास एवं जनकल्याण के लिए प्रतिबद्ध रही है। “नाड़ी परीक्षण केंद्र” की स्थापना का उद्देश्य आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के निवासियों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएँ उपलब्ध कराना तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह केंद्र स्थानीय समुदाय के लिए लाभकारी सिद्ध होगा और लोगों को समय पर स्वास्थ्य परामर्श एवं परीक्षण सुविधाएँ प्राप्त होंगी।
रैडिको खेतान लिमिटेड अपनी कॉर्पाेरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) नीति के अंतर्गत शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं सामुदायिक विकास जैसे क्षेत्रों में निरंतर कार्य कर रही है। कम्पनी का मानना है कि समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना एक महत्वपूर्ण सामाजिक दायित्व है।
कम्पनी ने पुनः अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी एवं समाजोपयोगी कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय समुदाय के स्वास्थ्य, कल्याण एवं जीवन स्तर में सुधार हेतु निरंतर प्रयास किए जाते रहेंगे।
What's Your Reaction?