हमीरपुर व कालपी हाईवे में जगह-जगह गड्ढे हो जाने से वाहनों को आवागमन में हो रही परेशानी

Jun 19, 2026 - 22:14
 0  4
हमीरपुर व कालपी हाईवे में जगह-जगह गड्ढे हो जाने से वाहनों को आवागमन में हो रही परेशानी

कुरारा (हमीरपुर)। कस्बा कुरारा से सरसई गांव तक बने हमीरपुर कालपी हाइवे में जगह-जगह गड्ढे हो जाने से वाहनों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

हमीरपुर से कस्बा कुरारा होकर निकले हाइवे में जनपद के अंतिम गांव सरसई तक जगह-जगह गड्ढे हो जाने से इसमें बरसात में पानी का भराव होगा तथा गहरे गड्ढे होने से वाहनों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ता है। 

इसी तरह कस्बे से बेरी गांव तक जाने वाली सड़क में भी गड्ढे हो गए है तथा मनकी तिराहा से मिश्रीपुर गांव तक सड़क में गड्ढे हो गए है। कस्बे से भौली गांव तक जाने वाली सड़क में भी गड्ढे हो गए है। इन गड्ढों के चलते लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow