राष्ट्र निर्माण में सहभागिता एवं व्यक्तिगत विकास के लिए युवा कराएं पंजीकरण - योगेन्द्र कुमार, सीडीओ

Jul 29, 2026 - 21:02
 0  2
राष्ट्र निर्माण में सहभागिता एवं व्यक्तिगत विकास के लिए युवा कराएं पंजीकरण - योगेन्द्र कुमार, सीडीओ

अलीगढ़, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी योगेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन स्थित कार्यालय कक्ष में मेरा युवा भारत के द्वारा युवा विकास गतिविधियों में विभिन्न विभागों एवं हितधारकों के मध्य प्रभावी समन्वय स्थापित करने एवं मेरा युवा भारत की गतिविधियों के प्रभावी कियान्वयन व अनुश्रवण के लिए जिला सलाहकार समिति की आहुत की गयी।

बैठक का संचालन करते हुए जिला युवा अधिकारी सोनाली नेगी ने बताया कि युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नियंत्रणाधीन मेरा युवा भारत द्वारा  ूूूण्उलइींतंजण्हवअण्पद पोर्टल पर 15 से 29 आयुवर्ग के युवाओं का पंजीकरण किया जा रहा है, जिसके तहत 26 हजार के लक्ष्य के सापेक्ष अब तक 2300 से अधिक युवाओं को पोर्टल पर पंजीकृत किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि युवाओं के राष्ट्र निर्माण में योगदान, स्वयं सेवा का अनुभव, नेतृत्व एवं व्यक्तिगत विकास, कौशल विकास एवं कैरियर अवसर, नेटवर्किंग एवं सरकारी विभागों से सीखने का अवसर, डिजिटल प्रमाण पत्र व कैरियर अवसर की दिशा में भारत सरकार की यह सराहनीय पहल है।

मुख्य विकास अधिकारी ने जिला सलाहकार समिति में प्रधानाचार्य आईटीआई, जिला विद्यालय निरीक्षक, क्षेत्रीय उच्च शिक्षा अधिकारी को नामित करते हुए डिग्री कॉलेजों एवं उच्च शिक्षण संस्थानों पर विशेष फोकस करते हुए करते हुए पोर्टल पर युवाओं का अधिकाधिक पंजीकरण कराने के निर्देश दिये। उन्होंने जिला क्रीड़ा अधिकारी को निर्देशित किया कि स्टेडियम में आने वाले अधिकाधिक युवा खिलाड़ियों को पोर्टल पर पंजीकरण कराने के लिए प्रोत्साहित करें ताकि राष्ट्र निर्माण में उनकी भागेदारी सुनिश्चित हो सके।

बैठक में क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव, डीपीआरओ यतेन्द्र सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी पूनम लता राज, सहायक आयुक्त उद्योग अल्का वर्मा, एलडीएम अशोक सौनी, नायब सूबेदार संजय सिंह, एनएसएस कॉडिनेटर मोहसिन खान, माई युवा भारत से महीपाल सिंह, धनंजय उपाध्याय समेत अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow