उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ़ फॉरेंसिक साइंस लखनऊ का चौथा स्थापना दिवस सम्पन्न
लखनऊ, संवाददाता। मंगलवार को उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ़ फॉरेंसिक साइंस लखनऊ में संस्थान का चौथा स्थापना दिवस मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का संस्थापक निदेशक डॉ जी0के0 गोस्वामी ने मुख्य अतिथि के रूप में समस्त आमंत्रित अतिथियों के साथ दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर संस्थापक निदेशक डॉ0 जी0के0 गोस्वामी तथा अपर निदेशक हेमराज मीना ने अतिथि वक्ता उप महानिरीक्षक तकनीकी सेवायें आशीष तिवारी, डॉ0 सतीश कुमार पुलिस अधीक्षक पुलिस मुख्यालय लखनऊ तथा डीसीपी उत्तरी लखनऊ अमित कुमार आनन्द तथा मिलिन्द राज को व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर संस्थापक निदेशक डॉ जी0के0 गोस्वामी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम इस संस्थान के शैक्षणिक सफर में अपने तीन साल पूर्ण कर चौथे नवारंभ में प्रवेश कर चुके हैं। यह संस्थान मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में एक है। इस संस्थान ने इन तीन सालो में नित नये आयाम हासिल किये।
डॉ0 गोस्वामी ने कहा कि कानूनी ज्ञान, फॉरेंसिक समझ और तकनीकी ज्ञान को एक साथ जोड़कर एक समग्र रूप में विकसित करें। उन्होंने कहा कि आज की समझ ही हमें कल नेतृत्व करने में सक्षम बनाएगी। अपनी कानूनी, फोरेंसिक और तकनीकी जानकारी को एकीकृत करें। वैश्विक स्तर पर जो बड़े बदलाव हो रहे हैं, हमारा उद्देश्य है कि जब तक दुनिया जागे, तब तक आप उनसे काफी आगे हों।
डीआईजी आशीष तिवारी ने कहा कि आप सभी सौभाग्यशाली हैं जो इस अग्रणी संस्थान में आये है आपको यहां से बहुत कुछ हासिल करना है लेकिन इसके लिये आपको संकल्प लेना होगा। आपका संकल्प ही आपको आगे बढायेगा। आप यहां से जॉब क्रियेटर भी बन सकते हैं। आज एआई अगर एक तरफ चुनौती बढ़ा रही है वहीं आपको नए अवसर भी प्रदान कर रही है।
डॉ0 सतीश कुमार ने कहा कि जो आज ही अपने लक्ष्य की प्लानिग करेगा वह सफल होगा। उन्होंने कहा कि किताबें आपकी सबसे अच्छी दोस्त हैं। प्रतिदिन कम से कम 20 पन्ना पढने की आदत डालें। इसके साथ ही साथ समाचार पत्र भी पढें ये आपकी किसी भी कम्टीशन की तैयारियों को पूर्ण करने में काम आयेगा। साथ ही साथ आपको अपने स्वस्थ रखने के लिय नियमित शारीरिक अभ्यास से भी जुड़ना होगा।
इस अवसर पर डीसीपी उत्तरी अमित कुमार आनन्द ने कहा कि आज आप सभी अपने नये जीवन की शुरूआत कर रहे है। हमारी इस संस्थान में आने के लिये आप सभी को हमारी शुभकामना है और सुझाव है कि जीवन निरंतर सीखने का नाम है जो जितना सीखेगा उतना आगे बढेगा। जीवन मूलतः जटिल से सरल की ओर बढ़ना है। यह पूरा प्रयास आपको भविष्य के लिए तैयार करने का है।
इस अवसर पर उप महानिरीक्षक हेमराज मीना में संस्थान की तरफ से सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बहुत कठिन होता है अपनों से दूर होना लेकिन कुछ बनने के लिए दूर रहकर पढाई लिखाई करनी होती है। आप लोगो को देखने के बाद मुझे खुद के पुराने दिन याद आते है। आपके पेरेंट्स की आप सभी से बहुत उम्मीदें हैं उसे पूरा करने के लिए आपको तत्पर होना होगा।
इस अवसर पर उप निदेशक जितेन्द्र श्रीवास्तव, चिरंजीव मुखर्जी, अतुल यादव, पीआरओ संतोष तिवारी, फेकल्टी डॉ0 सपना शर्मा, डॉ0 श्रुतिदास गुप्ता, डॉ0 प्रीती, डॉ0 शाशया मिश्र, डॉ0 कमलेश दुबे, डॉ0 पोरवी सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?