श्री जीवीएम गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ विधिक जागरूकता कार्यक्रम
सुमेरपुर (हमीरपुर), संवाददाता। सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हमीरपुर वन्दना अग्रवाल के कुशल निर्देशन में आज श्री गायत्री विद्या मंदिर बालिका इंटर कालेज सुमेरपुर में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पैरालीगल वॉलंटियर (पीएलवी) गणेश सिंह ने तस्करी और व्यावसायिक यौन शोषण योजना 2015 के संबंध में विधिक जानकारी विस्तार से दी। उन्होंने बताया कि इस योजना का उद्देश्य तस्करी और व्यावसायिक यौन शोषण से प्रभावित कमजोर महिलाओं, बच्चों और ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को कानूनी सहायता, सामाजिक सुरक्षा, बचाव, मुआवजा और पुर्नवास आदि प्रदान कर मुख्य धारा में लाना है।
उन्होंने कहा कि आगामी 21, 22 एवं 23 अगस्त 2026 को सर्वाेच्च न्यायालय के तत्वावधान में आयोजित होने वाली विशेष लोक अदालत में मामलों का निःशुल्क समाधान कराकर लाभ उठाया जा सकता है। पीएलवी श्री सिंह ने आगामी 12 सितंबर को हमीरपुर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत से भी लाभ उठाने का आव्हान किया।
इस अवसर पर डॉ0 जितेन्द्र सागर ने स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देकर स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने का परामर्श दिया। डॉ0 सागर ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क रहता है। शिक्षक हरीराम गुप्त निरपेक्ष, शिक्षक कैलाश सोनी एवं विद्यालय की प्रधानाचार्या दीपिका द्विवेदी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा मिलने वाली निःशुल्क सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि लगातार विधिक जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन से लोग निश्चित रूप से भारी संख्या में लाभान्वित होंगे।
What's Your Reaction?