अध्यक्ष जिला पंचायत की अध्यक्षता में सिंचाई बन्धु की बैठक सम्पन्न

Sep 8, 2026 - 21:50
 0  2
अध्यक्ष जिला पंचायत की अध्यक्षता में सिंचाई बन्धु की बैठक सम्पन्न

अलीगढ़, संवाददाता। अध्यक्ष जिला पंचायत विजय सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में सिंचाई बन्धु की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्ष ने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से लेने एवं समाधान करने के लिए संबंधित अधिकारियों को सुचारू विद्युत आपूर्ति, नलकूपों का रोस्टर के अनुसार संचालन एवं रजवाहों व माइनरों में टेल फीडिंग सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

अध्यक्ष ने समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए किसान बन्धुओं को सुझाव दिया कि वह अपनी समस्या से संबंधित पत्र की एक प्रति अपने पास अवश्य रखें ताकि आवश्यकतानुरूप सक्षम अधिकारी को प्रस्तुत कर सकें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वह समस्या या शिकायत लेकर आए किसान बंधुओं से सद्व्यवहार कर संवेदनशीलता से उनकी शिकायतों को सुन उनका नियमानुसार निस्तारण करें। बैठक में अध्यक्ष द्वारा विगत बैठक में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की भी समीक्षा की गई।

इस अवसर पर अधिशासी अभियंता सिंचाई राजेन्द्र कुमार, जिला कृषि अधिकारी धीरेन्द्र सिंह चौधरी समेत अन्य संबंधित अधिकारीगण एवं किसान बन्धु उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow