डीईओ ने राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ ईवीएम वेयरहाउस का किया निरीक्षण
अलीगढ़, संवाददाता। जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश कुमार द्वारा शनिवार को ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में ईवीएम वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था को जांचा गया है। इस दौरान पूर्व से लगाए गए सीलबंद ताले और हर प्रकार से सुरक्षा व्यवस्था के बारे में आवश्यक जानकारी भी ली। विदित रहे कि ईवीएम वेयरहाउस में 3222 बैलेट यूनिट, 3570 कंट्रोल यूनिट और 5591 वीवीपैटी मशीन भण्डारित हैं।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रशासन सौरभ भट्ट, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट आयुष जायसवाल, भाजपा से उदयवीर सिंह लोधी, कांग्रेस से मुस्तफा जैदी, सीपीएम से इदरीश मौहम्मद, मौ0 शाकिर उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?