यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के दुर्घटना बीमा के तहत डीएम ने आश्रिता को 40 लाख का दिया चेक

Oct 1, 2026 - 21:26
 0  18
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के दुर्घटना बीमा के तहत डीएम ने आश्रिता को 40 लाख का दिया चेक

आजमगढ़ (संवाददाता)। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के यूनियन सुपर सैलरी अकाउंट के माध्यम से खाताधारक एवं सफाई कर्मचारी स्वर्गीय धर्मेन्द्र पुत्र स्व0 हरगुन के आकस्मिक निधन के पश्चात उनकी पत्नी एवं नामित लाभार्थी राधिका को यूनियन बैंक ऑफ इंडिया क्षेत्रीय कार्यालय आजमगढ़ उत्तर परिसर में दुर्घटना बीमा दावा राशि 40 लाख रूपये का चेक जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार द्वारा प्रदान किया गया।

जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने यूनियन बैंक ऑफ इंडिया द्वारा उपलब्ध कराई जा रही इस सामाजिक सुरक्षा एवं बीमा सुविधा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास आमजन और विशेष रूप से कर्मचारियों के परिवारों को आकस्मिक परिस्थितियों में महत्वपूर्ण आर्थिक सुरक्षा प्रदान करते हैं। उन्होंने बैंक को सलाह दी कि जनपद के अधिक से अधिक पात्र कर्मचारियों एवं नागरिकों को सैलरी अकाउंट तथा इससे जुड़ी बीमा एवं अन्य सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ने का प्रयास किया जाए, ताकि इन योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।

उन्होंने जनपद के अधिकारियों व कर्मचारी से अपील किया कि अपने बैंक खाते को सैलरी खाते में परिवर्तित कराए, जिससे उन्हें अधिकतम रूपये 1करोड़ 50 लाख तक सहित मेडिक्लेम व अन्य लाभ प्राप्त होगा।

यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने कहा कि बैंक अपने ग्राहकों को वित्तीय सेवाओं के साथ-साथ सामाजिक एवं वित्तीय सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

इस अवसर पर जोनल हेड टी. कामेश्वर राव, मनीष कुमार, इश्तियाक अरशद, सैयद जवाहर, अभिषेक कुमार द्विवेदी, संदीप कुमार सिंह, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के क्षेत्रीय प्रमुख और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow