14 जून को जनपद के 14 केन्द्रों पर होगी प्रवक्ता राजकीय इण्टर कॉलेज परीक्षा, 6239 अभ्यर्थी होंगे शामिल

Jun 11, 2026 - 20:51
 0  6
14 जून को जनपद के 14 केन्द्रों पर होगी प्रवक्ता राजकीय इण्टर कॉलेज परीक्षा, 6239 अभ्यर्थी होंगे शामिल

आजमगढ़, संवाददाता। उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग, प्रयागराज द्वारा आयोजित प्रवक्ता (पुरुष/महिला) राजकीय इण्टर कॉलेज (प्रारम्भिक) परीक्षा-2025 को सकुशल, निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जिलाधिकारी के कुशल निर्देशन में मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा एवं अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अधिकारियों को संबोधित करते हुए मुख्य राजस्व अधिकारी ने कहा कि आयोग द्वारा निर्धारित मानकों एवं शासन के निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए। परीक्षा की शुचिता एवं गोपनीयता बनाए रखना सभी अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी है। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

बैठक में बताया गया कि जनपद के कुल 14 परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षा आयोजित होगी, जिनमें 02 राजकीय एवं 12 सहायता प्राप्त विद्यालय शामिल हैं। परीक्षा में कुल 6239 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। परीक्षा का आयोजन 14 जून 2026 (रविवार) को प्रातः 09रू30 बजे से 11रू30 बजे तक किया जाएगा। परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थियों का प्रवेश प्रातः 8रू00 से 8रू 45‌बजे तक ही होगा।

परीक्षा के सफल संचालन हेतु प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टैटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक एवं सह केन्द्र व्यवस्थापक की तैनाती की गई है। इसके अतिरिक्त 357 वाह्य कक्ष निरीक्षक तथा 30 रिजर्व कक्ष निरीक्षकों की व्यवस्था की गई है। जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा सभी परीक्षा केन्द्रों पर मानकानुसार कक्ष निरीक्षकों की तैनाती सुनिश्चित की जाएगी।

अपर पुलिस अधीक्षक नगर मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि सभी परीक्षा केन्द्रों पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। प्रत्येक सेक्टर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल की तैनाती की जाएगी तथा संवेदनशील बिन्दुओं पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, जिससे परीक्षा पूरी तरह नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो सके।

परीक्षा की निगरानी एवं शिकायतों के निस्तारण हेतु जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष संख्या 05462-297477 है। इसके अतिरिक्त कलेक्ट्रेट स्थित जनपदीय कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर 9454417172 निर्धारित किया गया है।

बैठक में सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि परीक्षा को पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं सुरक्षा मानकों के अनुरूप सम्पन्न कराने हेतु आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा किसी भी आकस्मिक स्थिति में तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराएं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow