राजकीय आईटीआई में व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन समारोह

Nov 6, 2026 - 21:19
 0  5
राजकीय आईटीआई में व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन समारोह

आजमगढ़ (संवाददाता)। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, आजमगढ़ में व्यावसायिक शिक्षा कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आज 06 नवम्बर को समापन समारोह हुआ।

इस अवसर पर नोडल प्रधानाचार्य दीपक कुमार यादव ने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह मे राधेश्याम यादव कार्यदेशक, विवेक कुमार पाण्डेय कार्यदेशक, अनिल कुमार कार्यदेशक, हरेन्द्र कुमार यादव कार्यदेशक भी उपस्थित रहें।

प्रतियोगिता में कबड्डी, बालीवाल, बैडमिन्टन, खोखो, रस्सा कस्सी, 100/400 मीटर की दौड, लम्बीकूद जैसे खेलो मे खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। कबड्डी मे रा०औ०प्र० संस्थान आजमगढ़ की महिला एवं पुरूष टीम बिजेता रही। रस्सा कस्सी पुरूष टीम एवं खोखो महिला टीम भी रा०औ०प्र० संस्थान आजमगढ़ की ही विजेता रही। लम्बी कूद में पुरूष में रा०औ०प्र० संस्थान आजमगढ़ के खिलाड़ी प्रथम स्थान पर रहें एवं द्वितीय स्थान पर रा०औ०प्र० संस्थान, मेंहनगर तथा तृतीय स्थान पर रा०औ०प्र० संस्थान, लालगंज, आजमगढ़ के खिलाड़ी रहे। 

गोला फेक में रा०औ०प्र० संस्थान आजमगढ़ प्रथम स्थान पर रहे एवं द्वितीय स्थान पर रा०औ०प्र० संस्थान, मेंहनगर रहे। बैडमिन्टन एकल पूरूष में उत्कर्ष राव रा०औ०प्र० संस्थान, लालगंज विजयी रहे। एकल महिला में रंजना यादव रा०औ०प्र० संस्थान फूलपुर विजयी रही। पूरूष युगल में रा०औ०प्र० संस्थान आजमगढ़ विजयी रहीं एवं महिला युगल में रा०औ०प्र० संस्थान, मेंहनगर विजयी रही।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow