अमेठी में विशेष शिविरों के माध्यम से पेंशनरों के जीवन प्रमाण पत्र किए जा रहे ऑनलाइन, नवंबर माह में अब तक 790 पेंशनरों को मिला लाभ

Nov 6, 2026 - 21:21
 0  6
अमेठी में विशेष शिविरों के माध्यम से पेंशनरों के जीवन प्रमाण पत्र किए जा रहे ऑनलाइन, नवंबर माह में अब तक 790 पेंशनरों को मिला लाभ

अमेठी (संवाददाता)। शासन की मंशा एवं जिलाधिकारी शशांक चौधरी द्वारा दिए गये निर्दशों के अनुरूप जनपद के पेंशनरों को सुगम एवं सुलभ सुविधा उपलब्ध कराने तथा उनके जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन किए जाने के उद्देश्य से कोषागार कार्यालय, अमेठी द्वारा विशेष शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। 

इसी क्रम में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में 05 नवम्बर 2026 को शुकुल बाजार में आयोजित शिविर में 74 पेंशनरों तथा 06 नवम्बर 2026 को जामो में आयोजित शिविर में 83 पेंशनरों के जीवन प्रमाण पत्र सफलतापूर्वक ऑनलाइन किए गए। इस प्रकार दोनों शिविरों के माध्यम से कुल 157 पेंशनरों एवं माह नवंबर में अभी तक कुल 790 पेंशनरों के जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन किए गए। शुकुल बाजार एवं जामो में आयोजित दोनों शिविरों में नरेंद्र पाल सिंह द्वारा मौके पर उपस्थित होकर पेंशनरों के जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन कराने की प्रक्रिया संपन्न कराई गई तथा उन्हें आवश्यक तकनीकी सहायता एवं सहयोग प्रदान किया गया। 

दोनों शिविरों को सुचारु एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने में वरिष्ठ कोषाधिकारी रामेंद्र कुमार शर्मा के निर्देशन में प्रभारी सहायक कोषाधिकारी कुलदीप राजवंशी एवं कोषागार लेखाकार  कृष्ण मोहन सहित कोषागार कार्यालय के समस्त संबंधित कर्मचारियों द्वारा सक्रिय भूमिका निभाई गई। 

वरिष्ठ कोषाधिकारी ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप पेंशनरों को उनके निकटवर्ती क्षेत्रों में ही जीवन प्रमाण पत्र ऑनलाइन कराने की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे विशेष रूप से वृद्ध एवं असहाय पेंशनरों को कोषागार कार्यालय आने-जाने में होने वाली असुविधा से राहत मिल सके तथा उनकी पेंशन का भुगतान निर्बाध रूप से जारी रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow