अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की दो दिवसीय राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला सम्पन्न
लखनऊ, संवाददाता। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की दो दिवसीय राष्ट्रीय मीडिया कार्यशाला बाबासाहब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय लखनऊ में रविवार को सम्पन्न हुई।
अखिल भारतीय महामंत्री प्रोफेसर गीता भट्ट ने बताया कि कार्यशाला के द्वितीय दिवस समारोप सत्र के अध्यक्ष संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो नारायण लाल गुप्ता, मुख्य वक्ता सुनील कुमार अंबेकर अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रहे। संगठन के अखिल भारतीय संगठन मंत्री महेंद्र कपूर का सानिध्य सभी सत्रों में रहा।
मुख्य वक्ता आंबेकर ने कहा कि मीडिया के माध्यम से लोकजागरण हमारा उद्देश्य है। केवल संगठन या किसी व्यक्ति को लोकप्रिय करना हमारा लक्ष्य नहीं हैं। आज के परिप्रेक्ष्य में शिक्षा केवल क्लासरूम तक सीमित नहीं हैं। समाज के वातावरण का प्रभाव बच्चों की शिक्षा पर पड़ता है। हमें उसे ठीक करना है। अच्छे शिक्षक, शैक्षिक परिसर और श्रेष्ठ बालकों का निर्माण करना हमारा कार्य हैं। आज की सामाजिक व्यवस्था में बदलाव के लिए भारतीय अवधारणाओं का प्रचार प्रसार सशक्त माध्यम है। आज विश्व के विकसित देशों के कार्य और शिक्षा उनकी मातृ भाषा में होती है। इसलिए हमारे यहां भी भारतीय भाषाओं में ही शिक्षा होनी चाहिए। एबीआरएसएम शिक्षा और शिक्षा व्यवस्था में परिवर्तन लाने के लिए कार्य को अपना लक्ष्य बनाएं। सामाजिक परिवर्तन हमेशा रचनात्मक हो। हमें शिक्षा के माध्यम से भारत का सही बोध कराना है। इस प्रकार भारतीय सांस्कृतिक परम्पराओं के आधार पर समाज निर्माण से भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने में हम सफल होंगे।
इससे पूर्व प्रोफेसर केजी सुरेश ने संचार के बेहतर उपयोग पर वक्तव्य दिया। उन्होंने कहा कि आज एआई सबसे बड़ी उपलब्धि और चुनौती भी है। हमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंसी का उपयोग मानव इंटेलिजेंसी के साथ करना चाहिए। आज भी हमें अपने अध्ययन और शोध के लिए मिल साहित्य और सोर्स का उपयोग करना चाहिए। डॉ0 राजीव सूर्यवंशी ने सोशल मीडिया के आज के समय में फेक न्यूज और सूचना से बचने के लिए कहा कि हमें सोशल मीडिया का संयमित उपयोग करना चाहिए। किसी भी कंटेंट को शेयर करने से पूर्व उसका फैक्ट चेक करने से हम गलत तथ्यों को फैलने से रोक सकते हैं। इसके लिए आज गूगल, पीईबी फैक्ट चेक समेत कई प्लेटफॉर्म उपलब्ध है।
इसी प्रकार द्वितीय दिवस विभिन्न सत्रों में दर्शन भारती अखिल भारतीय मीडिया प्रमुख ने संगठन की मीडिया व्यवस्था और कार्यप्रणाली से अवगत कराया। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रो. गोविंद पाण्डेय ने किया।
कार्यक्रम में महासंघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री महेंद्र कपूर, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री जी0 लक्ष्मण, वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार सहित विभिन्न राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों से आए 100 से अधिक प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
उत्तर प्रदेश से प्रदेश अध्यक्ष प्रोफेसर संजय मेधावी, प्रदेश महामंत्री जोगेंद्र पाल सिंह, मीडिया प्रमुख बृजेश श्रीवास्तव, सह मीडिया प्रमुख दयाशंकर उपाध्याय, रुचि अरोरा, डॉ धीरज श्रीवास्तव, महेश मिश्रा, पवन शंकर दीक्षित, रीना त्रिपाठी ने प्रतिभाग किया।
समारोप सत्र का प्रारंभ सरस्वती मां के समक्ष द्वीप प्रज्वलन, पुष्पार्जन व वंदना से हुआ और सत्र का समापन राष्ट्रगान से हुआ।
What's Your Reaction?