मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समस्त सरकारी व अर्धसरकारी भवनों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापित कराए जाने के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

Jul 3, 2026 - 21:06
 0  8
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समस्त सरकारी व अर्धसरकारी भवनों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापित कराए जाने के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

लखनऊ, संवाददाता। मुख्य सचिव एस.पी. गोयल की अध्यक्षता में समस्त सरकारी व अर्धसरकारी भवनों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र की स्थापित कराए जाने की प्रगति की समीक्षा की गई।

अपने संबोधन में मुख्य सचिव ने कहा कि सरकारी भवनों की छतों का अधिकतम उपयोग कर सौर ऊर्जा उत्पादन बढ़ाया जाए, जिससे बिजली पर निर्भरता कम हो, सरकारी व्यय में बचत हो और पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिले। सभी विभागों को अपने-अपने भवनों का सर्वेक्षण कर पात्र भवनों पर शीघ्र रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित कराने के निर्देश दिए गए।

मुख्य सचिव ने स्पष्ट किया कि प्रदेश सरकार स्वच्छ, हरित और आत्मनिर्भर ऊर्जा व्यवस्था को प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने कहा कि इस कार्य के लिए सभी विभागों द्वारा एक अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया जाए तथा स्थापना की प्रगति की नियमित समीक्षा की जाए। जहां किसी प्रकार की तकनीकी या प्रशासनिक बाधा हो, उसका त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा के व्यापक उपयोग से न केवल सरकारी संस्थानों के बिजली बिल में उल्लेखनीय कमी आएगी, बल्कि कार्बन उत्सर्जन घटाने और पर्यावरण संरक्षण के राष्ट्रीय लक्ष्यों को प्राप्त करने में भी उत्तर प्रदेश की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।

बैठक में संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow