मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में हुई सीएम डैश बोर्ड पर विकास कार्यों, कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक

Nov 20, 2026 - 19:27
 0  9
मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में हुई सीएम डैश बोर्ड पर विकास कार्यों, कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक

सहारनपुर (संवाददाता)। मंडलायुक्त डॉ0 रूपेश कुमार की अध्यक्षता में सीएम डैश बोर्ड पर विकास कार्यों की समीक्षा, कर करेत्तर एवं राजस्व कार्यों तथा वादों की प्रगति की वर्चुअल माध्यम से मण्डलीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में सहारनपुर एवं मुजफ्फरनगर को बी श्रेणी, मुख्यमंत्री आवास योजना ग्रामीण में शामली को सी श्रेणी, जननी सुरक्षा योजना में मुजफ्फरनगर को बी श्रेणी एवं सहारनपुर को सी श्रेणी, जल जीवन मिशन हर घर जल में मुजफ्फरनगर एवं सहारनपुर को बी श्रेणी, फैमिली फैमिली आईडी में जनपद मुजफ्फरनगर एवं सहारनपुर को सी श्रेणी तथा शामली को बी श्रेणी, राज्य योजना में सहारनपुर एवं मुजफ्फरनगर को डी श्रेणी, नई सडकों के निर्माण में मण्डल के मुजफ्फरनगर को बी एवं शामली को सी श्रेणी, ओडीओपी टूलकिट योजना में मुजफ्फरनगर एवं शामली को बी श्रेणी, सहारनपुर को डी श्रेणी, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान में मुजफ्फरनगर को डी एवं सहारनपुर को सी श्रेणी, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में मुजफ्फरनगर एवं सहारनपुर को डी श्रेणी तथा शामली को सी श्रेणी, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में मुजफ्फरनगर एवं सहारनपुर को डी श्रेणी मिलने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सख्त निर्देश दिए कि सभी विभाग सीएम डैशबोर्ड में सर्वाेच्च रैकिंग के लिए प्रयास करें। उन्होने कहा कि सभी विभाग विकास कार्यों में प्राप्त रैकिंग को उच्चतम श्रेणी में लाएं। विभाग कार्यशैली में सुधार लाते हुए रैंकिंग को बेहतर करें। छात्रवृत्ति योजनाओं से संबंधित सभी विभागों को सक्रियता एवं गंभीरता से कार्य करने के निर्देश दिए।

मण्डलायुक्त ने पीएम सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना में खराब प्रगति पर बैंकर्स के साथ बैठक कर आवश्यक सहयोग उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री आवास योजना में जिला स्तरीय अधिकारी की जिम्मेदारी तय करते हुए प्रतिदिन समीक्षा करने के निर्देश दिए। फैमिली आईडी में धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए सख्त निर्देश दिए कि प्रतिदिन का लक्ष्य तय करते हुए यथाशीघ्र कार्य पूर्ण किया जाए। पर्यटन विभाग से संबंधित परियोजनाओं में जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजनाओं के लिए यथाशीघ्र भूमि उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि मण्डल में खाद बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

डॉ0 रूपेश कुमार ने निर्देश दिए कि सभी गो आश्रय स्थलों में भूसा, चारा, पानी, प्रकाश, साफ-सफाई की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। ठण्ड के दृष्टिगत सभी गो आश्रय स्थलों में पर्याप्त बचाव इंतेजाम किए जाएं। गोवंशों का नियमित टीकाकरण एवं स्वास्थ्य परीक्षण सुनिश्चित किया जाए। मण्डल में टैबलेट वितरण के लिए समय से छात्रों का आधार बेस्ड वैरीफिकेशन सुनिश्चित किया जाए।

मण्डलायुक्त ने निर्देश दिए कि आईजीआरएस पोर्टल पर प्रकरणों का समय से गुणवत्ता के साथ निस्तारण किया जाए। सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी प्रकरण डिफाल्टर श्रेणी में न जाए। यह भी देखा जाए कि शिकायत के निस्तारण से शिकायतकर्ता संतुष्ट है अथवा नहीं। शिकायत के निस्तारण के बाद शिकायतकर्ता से वार्ता भी की जाए। बेहतर फीड बैक न आने पर अधिकारी स्वयं स्थलीय निरीक्षण करें। इन प्रकरणों पर लापरवाही करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही करने के निर्देश दिए।

राजस्व एवं कर करेत्तर की समीक्षा के दौरान उन्होंने पुराने राजस्व वादों का यथाशीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए। उन्होने संबंधित सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि बकाएदारों की निरंतर समीक्षा करते हुए बडे बकाएदारों से वूसली में तेजी लाई जाए। निर्धारित लक्ष्यों के सापेक्ष राजस्व वसूली की जाए।

बैठक में जिलाधिकारी सहारनपुर अरविन्द कुमार चौहान, जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर सुनील कुमार सिंह, जिलाधिकारी शामली प्रवीण वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी सहारनपुर डॉ0 सुनील कुमार वर्मा, संयुक्त विकास आयुक्त दुष्यंत कुमार सिंह, अधीक्षण अभियंता, लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, जल निगम, चिकित्सा सहित संबंधित विभागों के मण्डल एवं जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।                

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow