घायल निराश्रित गोवंश की सूचना पर तत्काल पहुंची पशु चिकित्सकों की टीम, उपचार के बाद ग्रामीणों के सहयोग से सुरक्षित कराया गया

Nov 21, 2026 - 21:00
 0  10
घायल निराश्रित गोवंश की सूचना पर तत्काल पहुंची पशु चिकित्सकों की टीम, उपचार के बाद ग्रामीणों के सहयोग से सुरक्षित कराया गया

अमेठी (संवाददाता)। जनपद में निराश्रित गोवंश के संरक्षण एवं उनके उपचार को लेकर पशुपालन विभाग तत्परता से कार्य कर रहा है। इसी क्रम में विकासखंड जामों के ग्राम अचलपुर के पूरे गणेश देवी में घायल अवस्था में घूम रहे एक निराश्रित गोवंश की सूचना मिलने पर पशुपालन विभाग की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर उसका उपचार कराया। 

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. जी0के0 शुक्ल ने बताया कि आज प्रातः लगभग 10ः00 बजे सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पूरे गणेश देवी में एक निराश्रित गोवंश घायल अवस्था में घूम रहा है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पशु चिकित्सकों की टीम को मौके पर भेजा गया। टीम ने घायल गोवंश का आवश्यक उपचार किया तथा उसकी देखभाल सुनिश्चित की। 

उन्होंने बताया कि उपचार के उपरांत ग्रामीणों के सहयोग से घायल गोवंश को गांव में ही सुरक्षित स्थान पर बांध दिया गया है, जहां उसकी देखभाल की जा रही है। गोवंश के पूर्ण रूप से स्वस्थ हो जाने के बाद उसे नजदीकी गोआश्रय स्थल में संरक्षित कराया जाएगा।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने जनसामान्य से अपील की है कि यदि कहीं भी कोई निराश्रित गोवंश घायल अथवा असहाय अवस्था में घूमता हुआ दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल पशुपालन विभाग के मोबाइल नंबर 8787239505 पर दें, जिससे समय रहते आवश्यक उपचार एवं संरक्षण की व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow