सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत स्वच्छता जागरूकता रैली का हुआ शुभारंभ
हरदोई, संवाददाता। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद में स्वच्छता के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से स्वच्छता जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। रैली का शुभारंभ जिलाधिकारी अनुनय झा, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती एवं भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर से हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर स्वच्छता जागरूकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
रैली के माध्यम से आमजन को स्वच्छता बनाए रखने, अपने आसपास के क्षेत्र को साफ-सुथरा रखने तथा स्वच्छता के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने घर, मोहल्ले एवं आसपास के सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने में सहयोग करें तथा स्वच्छता को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाएं।
रैली के दौरान स्वच्छता कर्मियों द्वारा जनसामान्य को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया तथा स्वच्छता अभियान को जनभागीदारी के साथ आगे बढ़ाने का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडवाल, नगर मजिस्टेªट संजय कुमार, जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार, जिला पंचायतराज अधिकारी श्रेया उपाध्याय सहित सम्बन्धित अधिकारी तथा स्वच्छता कर्मी उपस्थित रहें।
What's Your Reaction?