वृहद वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

Jul 8, 2026 - 21:33
 0  2
वृहद वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों के संबंध में जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक

हरदोई, संवाददाता। बुधवार को विवेकानन्द सभागार में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में 12 जुलाई को आयोजित होने वाले वृहद वृक्षारोपण अभियान की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक की गई। 

बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा की गई तैयारियों की विस्तार से समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने अभियान को सफल बनाने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने सभी विभागों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण पौधों का चयन, गड्ढों की समय से तैयारी, पौधों की उपलब्धता, सिंचाई, सुरक्षा एवं नियमित देखभाल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण स्थलों का पूर्व निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। लगाए जाने वाले पौधों के संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया जाए ताकि उनकी अधिकतम जीवित रहने की संभावना सुनिश्चित हो सके। उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ अभियान को सफल बनाने तथा अधिक से अधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 

बैठक में विभागवार वृक्षारोपण के लक्ष्यों, पौधों की उपलब्धता, रोपण स्थलों की तैयारी एवं अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से निर्वहन करने के निर्देश दिए।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी नेहा व्याडवाल, अपर जिलाधिकारी न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, नगर मजिस्टेªट संजय कुमार, जिला विकास अधिकारी कमलेश कुमार सहित सभी विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहंे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow