‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सहारनपुर में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन, देशप्रेम के रंग में रंगा शहर

Aug 14, 2026 - 22:00
 0  9
‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सहारनपुर में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन, देशप्रेम के रंग में रंगा शहर

सहारनपुर, संवाददाता। देशप्रेम और राष्ट्रीयता की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जनपद में एक विशाल एवं भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा संयुक्त रूप से बाइक रैली और स्कूली बच्चों की रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

यह ऐतिहासिक रैली मंडलायुक्त कार्यालय से अत्यंत उत्साह के साथ शुरू हुई, जिसका समापन नेहरू मार्केट स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के प्रांगण में जाकर हुआ। हाथों में तिरंगा थामे हजारों लोगों की मौजूदगी से पूरा शहर देशभक्ति के रंग में सराबोर नजर आया।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री संसदीय कार्य एवं औद्योगिक विकास जसवंत सैनी, राज्यमंत्री लोक निर्माण विभाग बृजेश सिंह, विधायक नकुड़ मुकेश चौधरी, जिलाधिकारी अरविंद कुमार चौहान, मुख्य विकास अधिकारी सुमित राजेश महाजन सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने रैली में अपनी गरिमामयी उपस्थिति देकर सभी प्रतिभागियों और स्थानीय जनता का उत्साहवर्धन किया। 

राज्य मंत्री जसवंत सैनी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान देश की एकता, अखंडता और वीर शहीदों के प्रति हमारी सच्ची कृतज्ञता का प्रतीक है। देश की आन-बान-शान तिरंगे के सम्मान में यह रैली निकाली जा रही है। जिन्होने देश के लिए प्राणों का बलिदान दिया और आजीवन कठोर कारावास की यातनाएं सही यह तिरंगा यात्रा देश के उन शहीदों के लिए है। आज हम हर क्षेत्र में आत्मनिर्भता की ओर बढे है। देश बडी अर्थव्यवस्था बनकर उभरा है। 2047 में देश विकसित हो इसके लिए हम सबको मिलकर प्रयास करने है।

विधायक नकुड़ मुकेश चौधरी ने कहा कि हमारे स्वतंत्रता सेनानियों एवं पूर्वजों ने आजादी दिलाई है, आज इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से हम उनको नमन करते है। देश को विकसित और मजबूत करने का जो सपना माननीय प्रधानमंत्री जी ने देखा है उसमें अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता करने की हम सबकी जिम्मेदारी है। देश जाति, धर्म, मजहब, परिवार सबसे पहले होता है।

इसके उपरांत, राष्ट्रभक्ति के जोश को बढ़ाते हुए मंत्री, विधायक, जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने आयुक्त कार्यालय से लेकर नेहरू इंटर कॉलेज तक खुद पैदल मार्च कर रैली का नेतृत्व किया।

इस वृहद कार्यक्रम को सुव्यवस्थित और सफल बनाने में प्रशासनिक अमले ने अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। मुख्य विकास अधिकारी के कुशल समन्वय के साथ जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला सूचना अधिकारी सहित जनपद के सभी संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों ने रैली में सक्रिय रूप से सम्मिलित होकर अपने दायित्वों का निर्वहन किया। रैली में शहर के गणमान्य नागरिकों और भारी संख्या में आम जनता का जनसमूह उमड़ पड़ा। देशभक्ति के गीतों और भारत माता की जय के गगनभेदी नारों के बीच नेहरू इंटर कॉलेज के प्रांगण में पहुंचकर इस भव्य रैली का गरिमापूर्ण समापन हुआ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow