पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याओं को सुना

Nov 12, 2026 - 21:41
 0  12
पुलिस अधीक्षक ने जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याओं को सुना

हमीरपुर (संवाददाता)। पुलिस अधीक्षक ने पुलिस कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जनपद के विभिन्न क्षेत्रों से आए फरियादियों की शिकायतों एवं समस्याओं को गंभीरतापूर्वक एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। 

जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रार्थना पत्रों एवं शिकायतों का सूक्ष्मता से अवलोकन करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण में प्राथमिकता के आधार पर त्वरित, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। साथ ही, शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण करते हुए पीड़ितों को न्याय दिलाने के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow