नाइजीरिया का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल को 8 जुलाई को टप्पल में

Jul 7, 2026 - 19:36
 0  2
नाइजीरिया का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल को 8 जुलाई को टप्पल में

अलीगढ़, संवाददाता। मुख्य विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तत्वावधान में 08 जुलाई को विकास खंड टप्पल में नाइजीरिया के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के लिए ’’समावेशी एवं सतत अनुकूलनशील सामाजिक सुरक्षा प्रणालियों’’ विषय पर विशेष सत्र एवं क्षेत्र भ्रमण का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों द्वारा विकसित सफल आजीविका मॉडलों, महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सुरक्षा एवं रोजगार सृजन की अभिनव पहलों से प्रतिनिधिमंडल को अवगत कराना है।

मुख्य विकास अधिकारी योगेंद्र कुमार ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत पूर्वान्ह 11ः30 बजे से जीवन ज्योति एमसीएलएफ द्वारा प्रतिनिधिमंडल का स्वागत एवं संवाद सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें स्वयं सहायता समूहों की उपलब्धियों एवं मिशन की कार्यप्रणाली का विस्तृत प्रस्तुतीकरण किया जाएगा। इसके उपरांत प्रतिनिधिमंडल को क्षेत्र भ्रमण के दौरान विभिन्न सफल आजीविका इकाइयों एवं सामुदायिक संस्थाओं का अवलोकन कराया जाएगा।

क्षेत्र भ्रमण के दौरान अपरान्ह 02 बजे से प्रतिनिधिमंडल भरतपुर ग्राम में स्वयं सहायता समूहों द्वारा संचालित एलसीबी फर्टिलाइज़र एवं अन्य आजीविका गतिविधियों का निरीक्षण करेगा। इसके बाद अपरान्ह 03ः15 बजे से जट्टारी में समूहों द्वारा संचालित बैग निर्माण इकाई, प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र, उन्नति एग्रो प्रोसेसिंग यूनिट एवं जीआरसी सेंटर का भ्रमण कर वहां संचालित नवाचारों, उद्यमिता मॉडल और सामुदायिक सहभागिता की कार्यप्रणाली का प्रत्यक्ष अवलोकन करेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow