सांसद जगदम्बिका पाल की अध्यक्षता में माटीकला जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन
सिद्धार्थनगर, संवाददाता। उ0प्र0 माटीकला बोर्ड के तत्वाधान में विपणन विकास सहायता एवं प्रचार प्रसार योजनान्तर्गत माटीकला के उत्पादों के प्रति जागरूकता लाने एवं माटीकला उद्यमियों को नवाचार से परिचित कराने हेतु माटीकला जागरूकता कार्यक्रम (माटीकला बोर्ड स्थापना पखवाड़ा) सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल की अध्यक्षता एवं विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन, मुख्य विकास अधिकारी बलराम सिंह की उपस्थिति में अम्बेडकर सभागार में सम्पन्न हुआ। मुख्य विकास अधिकारी ने सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल, विधायक बांसी जय प्रताप सिंह, विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही को अंगवस्त्र देकर स्वागत किया।
सांसद डुमरियागंज जगदम्बिका पाल ने उ0प्र0 माटीकला बोर्ड से जुड़े हुए सभी लोगो का स्वागत करते हुए कहा कि पीढ़ियों से चली आ रही परम्परा समाप्त हो रही थी, जिसे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पुनः प्रारम्भ किया है। उन्होंने कहा कि मिट्टी के उद्योग स्थापित हो रहे है। मिट्टी के सामान विदेशों में जा रहे है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा टूलकिट एवं रोजगार हेतु ऋण दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री ने आह्वान किया है कि गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश प्रतिमा हमारे देश की मिट्टी से बने होने चाहिए। विदेशों से नहीं आना चाहिए। काला नमक चावल के क्षेत्र में लोग आत्मनिर्भर बन रहे है। माटीकला बोर्ड की स्थापना मुख्यमंत्री द्वारा किया गया। इस संस्था के माध्यम से ऋण देकर लखपति बनाने का काम किया जा रहा है। आप लोग आगे आइये और स्वावलम्बी बने।
विधायक बांसी जय प्रताप सिंह ने कहा कि माटीकला बोर्ड की स्थापना 2019-20 में किया गया था। आज माटीकला बोर्ड के माध्यम से लोग अपना रोजगार कर रहे है। पहले सभी लोग कुल्हड़ में चाय पीते थे परन्तु बीच में प्लास्टिक के गिलास आ गये। मुख्यमंत्री द्वारा माटीकला बोर्ड के गठन के बाद मिट्टी के बर्तन मिल रहे है। कुम्हारों को माटी उपलब्ध कराना प्राथमिकता होता है। उसके बाद प्रशिक्षण देकर उन्हें रोजगार से जोड़ा जाता है। गोरखुपर में माटीकला के अन्तर्गत मिट्टी के सबसे अधिक बर्तन बनते है। विदेशों के लोग भी ले जाते है। वर्तमान समय में मशीनों से मिट्टी के बर्तन बनाये जाते है। ग्रामोद्योग विभाग द्वारा ऋण दिलाने का काम किया जाता है।
विधायक कपिलवस्तु श्यामधनी राही ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि माटीकला बोर्ड के अन्तर्गत जो लोग मिट्टी का बर्तन बना रहे है, उन्हें बधाई। पं0 दीनदयाल उपाध्याय जी के सपनों को प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री पूरा कर रहे है। बैंको से सहायता लेकर अपनी कला को प्रगति के रूप में ले जा रहे है। जो लोग घरों में बैठे है उनके मनोबल को बढ़ाने के लिए सरकार योजनाओं के माध्यम से बैंको से सहायता प्रदान कर रोजगार दे रही है।
इस अवसर पर माटीकला बोर्ड के 06 लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। मुख्य विकास अधिकारी ने जनप्रतिनिधिगण एवं अन्य सभी का आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर सांसद डुमरियागंज प्रतिनिधि एस0पी0अग्रवाल, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गंगाधर दुबे एवं अन्य संबधित अधिकारी उपस्थित थे।
What's Your Reaction?